Site icon Ayurved Indian

Morarji Desai yoga संस्थान में सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने योगा प्राण विद्या सर्टिफिकेशन कोर्स शुरू किया है। डेढ़ महीने का यह सर्टिफिकेशन कोर्स दसवीं पास कोई भी व्यक्ति कर सकता है। इस कोर्स के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर है, जबकि यह कोर्स 16 सितंबर से शुरू हो जाएगा।

नई दिल्ली के अशोका रोड स्थित मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान में  एडमिशन प्रोसेस के बाद योग सिखाया जाएगा। जिसमें बड़े नामी योगाचार्य इन योग सर्टिफिकेशन करने वालों को योग की ट्रेनिंग देंगे। सर्टिफिकेशन कोर्स शनिवार और रविवार सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक चलाया जाएगा। जबकि इसमें 50 विद्यार्थियों का ही एडमिशन किया जाएगा। “पहले आओ पहले पाओ” की तर्ज पर एडमिशन किए जाने वाले इस संस्थान सर्टिफिकेशन कोर्स की फीस ₹7250 है, जबकि विदेशी व्यक्ति के लिए यह ₹36250 है।

Exit mobile version