Site icon Ayurved Indian

Award to Dr. Tanuja Nesari: ब्रिटेन की संसद ने डॉ. तनुजा नेसारी को किया सम्मानित

Award to Dr. Tanuja Nesari: भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान की निदेशक डॉ. तनुजा नेसारी (AIIA Director Dr. Tanuja Nesari) को आयुर्वेद में इनके योगदान के लिए ब्रिटिश संसद (British Parliament) ने आयुर्वेद रत्न (Ayurveda Ratan) का अवार्ड दिया है। डॉ. तनुजा नेसारी पिछले लंबे समय से आयुर्वेद के क्षेत्र में काम कर रही है।

पिछले कुछ सालों से योग और आयुर्वेद को लेकर भारत सरकार लगातार काम कर रही है। 2014 के बाद अलग मंत्रालय बनने के बाद दुनियाभर में इसको अलग पहचान भी मिली है। योग दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर मिलने के बाद भी भारतीय पारंपरिक चिकित्सा को दुनिया के कई देशों में इस्तेमाल किया जाने लगा है। हाल ही में डब्लूएचओ ने भी दुनिया का पहला पारंपरिक चिकिस्ता पर आधारित सेंटर भी भारत में ही शुरु किया है।   

सम्मान मिलने के बाद डॉ. तनुजा नेसारी ने लिखा कि मैं अवार्ड मिलने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। इस अवार्ड के साथ साथ जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। इसके लिए उन्होंने आयुष मंत्रालय को भी धन्यवाद दिया।

Exit mobile version