Site icon Ayurved Indian

Ayurveda for ex-servicemen: पूर्व सैनिकों के लिए खुलेंगी आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी

Ayurveda for ex-servicemen: अब आयुर्वेदिक सेवाएं पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को भी मिलेंगी। दरअसल मिनिस्ट्री ऑफ आई और डिपार्टमेंट ऑफ एक्स सर्विसमैन वेलफेयर ने मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ने एक समझौता किया है। जिसके तहत एक्स सर्विसमैन पॉलीक्लिनिक्स में अब आयुर्वेद की सेवाएं भी दी जाएंगी, यानी इन केंद्रों में आयुर्वेदिक डॉक्टर की नियुक्ति भी होगी।

इस कड़ी में सबसे पहले 10 पॉलीक्लिनिक अंबाला, मैसूर, रांची, नागपुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, मेरठ, दानापुर और अल्लपे केंद्रों में आयुर्वेद सेंटर खोले जाएंगे। फिलहाल 37 कैंट हॉस्पिटल और 12 मिलिट्री हॉस्पिटल समेत कई जगह आयुर्वेदिक सेवाएं मॉडर्न एलोपैथी के साथ-साथ दी जा रही है। आयुष मंत्रालय इस समझौते के तहत मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के इस विभाग को टेक्निकल सपोर्ट देगा और अपने पंजीकृत आयुर्वेद डॉक्टर्स भी इन केद्रों के लिए देगा। इसके लिए ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप भी बनाया जाएगा, ताकि इन जगहों पर जल्द ही आयुर्वैदिक सेंटर स्थापित हो सके।

Exit mobile version