Site icon Ayurved Indian

Ayurveda Mahakumbh: अयोध्या में दो दिनों का आयुर्वेद महाकुंभ

Ayurveda Mahakumbh: आयुर्वेद को लेकर देश में आयुर्वेद महाकुंभ अयोध्या में होने जा रहा है। नवंबर 27-28 को होने जा रहे है इस आयुर्वेद महाकुंभ में देशभर के आयुर्वेद चिकित्सको के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इस महाकुंभ में एक विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश भी की जा रही है। इस कार्यक्रम में सुश्रत संहिता की सबसे बड़ी क्लास लगाकर एक विश्व रिकॉर्ड भी बनाया जाएगा।
इस कार्यक्रम के बारे में मशहूर वैद्य रामदास अवध ने कहा कि प्रभू श्री राम चंद्र की जन्मस्थली अयोध्या में ये आयुर्वेद महाकुंभ होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में जहां मशहूर चिकित्सक अन्नत धर्माधिकारी जी रहेंगे, वहीं देश के अलग अलग भागों से मशहूर वैद्य भी अपने अपने अनुभव बताएंगे। साथ ही इस दो दिन के कार्यक्रम में शाही स्नान भी आयोजित कराया जाएगा। अगर दिवाली के बाद कहीं जाना है तो इस आयुर्देव कुंभ में आए।

इस महाकुंभ में आयुर्वेद को लेकर विभिन्न मुद्दों पर रिसर्च पेपर भी मंगाए गए हैं। इनमें आयुर्वेद में पेन मैनेजमेंट, लाइफ डिस्ऑडर, महिलाओं के लिए आयुर्वेद और रोल ऑफ मेडिसनल प्लांट्स प्रमुख सब्जेक्ट है। इस महाकुंभ में एक हेल्थ कैंप के साथ साथ एक एक्जीबिशन भी लगाई जाएगी।

Exit mobile version