Site icon Ayurved Indian

International Yoga Day 2024 की तैयारियों के लिए कैंप

Yoga day 2024 camp in Pune

Yoga day 2024 camp in Pune

International Yoga Day 2024 की तैयारियों के लिए आयुष मंत्रालय देश के अलग अलग शहरों में योगा दिवस के लिए योगा कैंप (Yoga camp) आयोजित करवा रहा है। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (Morarji Desai National Institute of Yoga (MDNIY)) देश ने महाराष्ट्र के पुणे में ऐसा ही एक बड़ा कैंप आयोजित किया है। जिसमें पूरे शहर से करीब 800 लोगों ने हिस्सा लिया था। इससे पहले कई अन्य शहरों में भी योग दिवस की तैयारियां की गई थी।

पुणे के आश्रम शाला ग्राउंड पर पुणे नेचुरोपैथी संस्थान के छात्रों और शिक्षकों के साथ साथ आम लोगों ने भी योग दिवस के लिए इस एक दिन के योगा कैंप में हिस्सा लिया। इस कैंप में आम लोगों को योग के फायदों को बताया ही गया, साथ ही साथ किस तरह से योग को आसानी से किया जा सकता है, इसके बारे में भी जानकारी दी गई।

Exit mobile version