Site icon Ayurved Indian

Dr. Manoj Nesari को नार्थ-ईस्टर्न इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद-होम्योपैथी की अतिरिक्त जिम्मेदारी

Dr. Manoj Nesari, Advisor, Ministry of Ayush

Dr. Manoj Nesari, Advisor, Ministry of Ayush

आयुष मंत्रालय में एडवाइजर के तौर पर काम कर रहे डॉक्टर मनोज नेसारी को नॉर्थ ईस्टर्न इंस्टीट्यूट ऑफ़ आयुर्वेद एंड होम्योपैथी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संस्थान की डायरेक्टर डॉक्टर नीता महेशकर की रिटायरमेंट के बाद डॉक्टर मनोज नेसारी को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल मनोज नेसारी को यह जिम्मेदारी एक साल के लिए दी गई है।

डॉ. मनोज नेसारी किया चिकित्सा में एमडी हैं और आयुर्वेद चिकित्सक के रूप में पेशे में 20 साल से ज्य़ादा का अनुभव रखते हैं, जिसके दौरान उन्होंने स्पाइनल डिजनरेटिव रोगों के आयुर्वेदिक प्रबंधन में विशेषज्ञता हासिल की है। आयुष क्षेत्र के विकास में उनका योगदान आयुर्वेद शिक्षा, प्रथाओं और अनुसंधान से संबंधित मामलों के लिए नीति और योजना जैसे क्षेत्रों में विविध रहा है। वे आयुष मंत्रालय के सलाहकार हैं।

Exit mobile version