Site icon Ayurved Indian

Delhi Police के कर्मचारी और अधिकारी भी अब आयुर्वेद से कराएंगे इलाज

AIIA New Delhi under the Ministry of Ayush has renewed its MoU with the Delhi Police

The MoU was signed between AIIA Director, Prof. (Dr.) Tanuja Nesari and ACP Welfare Delhi Police, Shri Ravi Shankar

ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ आयुर्वेद (AIIA) अब दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों और अधिकारियों का इलाज भी करेगा। आयुष मंत्रालय (Ministry of Ayush) के तहत ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेद ने दिल्ली पुलिस के साथ एक समझौता किया है। जिसके तहत ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ आयुर्वेद (AIIA) अब दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों और अधिकारियों का इलाज भी करेगा। AIIA दिल्ली पुलिस के कर्मचारी और अधिकारियों को उनके परिवारों सहित उनके घर पर आयुर्वेद की सेवाएं देगा

यह भी पढ़ें:आयुर्वेद में रिसर्च के लिए AIIA और एमिटी के बीच हुआ समझौता

इससे पहले ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ आयुर्वेद सुप्रीम कोर्ट में भी इसी तरह की सेवाएं दे रहा है। सुप्रीम कोर्ट के परिसर में भी ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेद की एक डिस्पेंसरी खोली गई थी। जिसमें सुप्रीम कोर्ट में आयुर्वेद का लाभ वहां के कर्मचारी और अधिकारी उठा रहे हैं। आयुर्वेद की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अब काफी सारे सरकारी संस्थान आयुर्वेद के इलाज के लिए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ आयुर्वेद सहित बड़े संस्थान के साथ समझौता कर रहे हैं। जिसमें यह संस्थान उसे स्थान के परिसर में या उनके परिवारों को आयुर्वेद के डॉक्टर और विशेष चिकित्साएं उपलब्ध करा रहे हैं। पिछले कुछ सालों में देशभर में करीब 13,000 प्राइमरी हेल्थ केयर सेंटर्स में भी आयुर्वेद की सेवाएं उपलब्ध कराई गई है। केंद्र सरकार बड़ी संख्या में आयुष और पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को प्रमोट कर रही है, ताकि भारतीय चिकित्सा पद्धतियों से लोगों को ज्यादा लाभ पहुंच सके।

Exit mobile version