Site icon Ayurved Indian

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाना नए आयुष मंत्री की प्राथमिकता

New minister of ayush Pratap Rao Jadhav in meeting

New minister of ayush Pratap Rao Jadhav in meeting

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में आयुष मंत्रालय के नए मंत्री के तौर पर केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का आयुष मंत्रालय नई दिल्ली के कार्यालय में प्रभार सम्हाला। मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में सर्बानंद सोनेवाल इस मंत्रालय को देख रहे थे। 2014 में पहली बार बनाए गए आयुष मंत्रालय में पिछले तीन कार्यकाल में यह तीसरे मंत्री हैं।

यह भी पढ़ें: International Yoga Day 2024 की तैयारियों की हुई समीक्षा

प्रतापराव जाधव ने  महाराष्ट्र सरकार में अपने तीन विधायकीय कार्यकालों के दौरान खेल, युवा कल्याण और सिंचाई राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारियां संभाली हैं। वे 1997 से 1999 तक महाराष्ट्र सरकार में खेल, युवा कल्याण और सिंचाई राज्य मंत्री रहे। 2009,2014,2019 और 2024 में बुलढाणा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य के रूप में चुने गए थे। लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद से उन्होंने ग्रामीण विकास और पंचायती राज स्थायी समिति और संचार और सूचना प्रौद्योगिकी स्थायी समिति के अध्यक्ष जैसे प्रमुख पदों पर कार्य किया है।

मंत्रालय का पदभार ग्रहण करते ही नए मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देश दिए। दरअसल मंत्रालय के समाने अभी सबसे बड़ा काम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने का है। इसके लिए पूरे देशभर में योग कार्यशालाएं चल रही हैं। इसकी तैयारियां चल रही हैं, नए मंत्री को इसकी जानकारी भी दी गई।

Exit mobile version