Site icon Ayurved Indian

AIIA Timing: दिल्ली के मशहूर आयुर्वेदा अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन के लिए क्या है टाइमिंग

AIIA Timing: दिल्ली के मशहूर आयुर्वेदिक अस्पताल ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेदा में मरीजों के रजिस्ट्रेन का समय बढ़ा दिया गया है। कोरोना के बाद अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसकी वजह से कई बार सभी मरीजों को ओपीडी में रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा था। इसे देखते हुए अस्पताल ने ये कदम उठाया है। इसके साथ ही अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन का समय सुबह साढ़े सात बजे की बजाए 8 बजे से हो गया है।

अस्पताल के नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब सप्ताह में पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार) अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन सुबह 8-12 बजे तक कराया जा सकेगा, यानि सुबह चार घंटे अस्पताल में मरीज ओपीडी रजिस्ट्रेशन करा पाएंगे। इससे पहले ये 7.30 से 10.30 बजे तक तीन घंटे तक ही खुला रहता था। इसकी वजह से बहुत से मरीजों का रजिस्ट्रेशन नहीं होता था और वो अस्पातल में डॉक्टर को दिखा नहीं पाते थे। डॉक्टर्स को दिखाने का समय अब 9 बजे से 1.30 बजे तक कर दिया गया है। जबकि शनिवार को रजिस्ट्रेशन 7.30 से 9.30 बजे तक होगा और डॉक्टर्स को मरीज सुबह 9 से12.30 बजे तक डॉक्टर्स से सलाह ले पाएंगे।

Exit mobile version