Ayush Budget2022: आयुष मंत्रालय के बजट में ख़ासी बढ़ोतरी, रिसर्च पर सबसे ज्य़ादा ज़ोर

Ayush Budget2022: इस बार केंद्रीय बजट में आयुष मंत्रालय को 3050 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट आवंटित किया गया है। पिछले कुछ सालों में मोदी सरकार ने आयुष मंत्रालय को काफी महत्व दिया है। मोदी सरकार के आने के बाद आयुष को एक विभाग से एक मंत्रालय बना दिया गया और 2014 से लेकर अब तक इसका बजट कई गुना बढ़ चुका है।

पिछले 3 सालों में ही आयुष मंत्रालय का बजट ₹2100 करोड़ से बढ़कर 3050 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इस 3050 करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट में जहां सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वैदिक साइंसेज को 358 करोड़ रूपये का आवंटित हुए हैं। वही ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ आयुर्वेदा को 227 करोड रुपए का आवंटन हुआ है।

दूसरी ओर नेशनल मेडिसिनल प्लांट्स बोर्ड का बजट कुछ घटा दिया गया है, पिछले साल इस बोर्ड को लगभग ₹54 का आवंटन हुआ था, वहीं इस बार इसमें ₹10 करोड़ रुपये की कमी की गई है। इसी तरह होम्योपैथी कमीशन के बजट को भी करीब 7 करोड रुपए कम कर दिया गया है। दूसरी ओर मेडिसिनल प्लांट्स के लिए अलग से योजनाओं को लगभग ₹50 करोड़ रुपये का अलग से आवंटन किया गया है, जोकि सीधे मंत्रालय देखेगा।

हाल ही में गठित हुई नेशनल कमिशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ़ मेडिसिन को इस बार 22 करोड रुपए का आवंटन इस बजट में किया गया है। कुल मिलाकर कहा जाए तो आयुष सेक्टर के लिए यह बजट बहुत ही बेहतर है, जिसमें रिसर्च सेक्टर को सबसे ज्यादा तवज्जो दी गई है

  • Related Posts

    कैंसर के इलाज में आयुर्वेद के उपयोग पर अमेरिका के साथ रिसर्च

    A high-level delegation from the Ministry of Ayush, led by Vaidya Rajesh Kotecha, visited the National Cancer Institute to strengthen collaboration in integrative oncology, natural products research, and global health…

    Ayurveda में Innovation बढ़ाने के लिए समझौता

    AIIA-iCAINE partners with DSRRAU Jodhpur to strengthen Ayurveda innovation, research, and entrepreneurship ecosystem with incubation, mentorship, and startup support. आयुर्वेद क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता को नई दिशा देने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Jal Neti से करें मानसिक और श्वसन तंत्र को बीमारी मुक्त

    Jal Neti से करें मानसिक और श्वसन तंत्र को बीमारी मुक्त

    कैंसर के इलाज में आयुर्वेद के उपयोग पर अमेरिका के साथ रिसर्च

    कैंसर के इलाज में आयुर्वेद के उपयोग पर अमेरिका के साथ रिसर्च

    Ayurveda में Innovation बढ़ाने के लिए समझौता

    Ayurveda में Innovation बढ़ाने के लिए समझौता

    आयुष मंत्रालय का खोखला दावा, टोल फ्री हेल्पलाइन है बंद

    • By एसk
    • April 27, 2026
    • 148 views
    आयुष मंत्रालय का खोखला दावा, टोल फ्री हेल्पलाइन है बंद

    Ayurvedic Treatment for Malaria: मलेरिया में आयुर्वेदिक इलाज

    Ayurvedic Treatment for Malaria: मलेरिया में आयुर्वेदिक इलाज

    Kedarnath Yatra 2026: दर्शनों के लिए खुले बाबा के द्वार

    • By एसk
    • April 22, 2026
    • 44 views
    Kedarnath Yatra 2026: दर्शनों के लिए खुले बाबा के द्वार