अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जानिए कैसा होना चाहिए आपका योग मैट

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग बहुत महत्वपूर्ण है। योग के इस महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए, पूरे विश्व में हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए खास थीम रखी गई है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 का विषय ‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’ है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 के इस खास मौके पर बात योग को लेकर नहीं बल्कि इसे सफल बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले योग मैट को लेकर होने वाली है। विशेषज्ञों के अनुसार, अक्सर कुछ लोग बिस्तर पर लेटे हुए योग का अभ्यास करना शुरू कर देते हैं। जबकि योग करने का यह तरीका बिल्कुल गलत है। बिस्तर का गद्दा सोने के लिए आरामदायक है लेकिन यह योग के अभ्यास के लिए उपयुक्त नहीं है। ऐसे में इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 के खास मौके पर आइए आपको बताते हैं कि एक अच्छा योग मैट खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

योगा मैट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान-

-बहुत पतले या मोटे योग मैट को योग अभ्यास के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में इस बात का खास ख्याल रखें कि योगा मैट की मोटाई 1.5 इंच से ज्यादा न हो।

-हमेशा कॉटन से बने योगा मैट की जगह रबर से बनी योगा मैट खरीदें। कॉटन से बनी चटाई में फिसलने की संभावना ज्यादा होती है।

-योगा मैट खरीदते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि आपको इसे कैरी करने में कोई दिक्कत न हो, जिसे आप आसानी से कहीं भी कैरी कर सकें। इसके अलावा साथ में कैरी बैग जरूर ले जाएं।

-चटाई को लंबे समय तक सूरज की रोशनी के संपर्क में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से योगा मैट को नुकसान पहुंच सकता है।

-डिटर्जेंट और पानी की मदद से सप्ताह में कम से कम 2 से 3 बार योगा मैट को साफ करें। ऐसा न करने पर योगा मैट में जमा गंदगी, बदबू और बैक्टीरिया को आपके शरीर पर लगाया जा सकता है।

  • Related Posts

    बच्चों में होने वाले रोगों पर राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ का सम्मेलन

    बच्चों को होने वाले रोगों (diseases affecting children) में किस तरह से आयुर्वेद बेहतर भूमिका निभा सकता है और बिना किसी साइड इफेक्ट के बच्चों की बीमारियां ठीक की जा…

    Impact of Yoga Day: योग और ध्यान पर रिसर्च और क्लिनिकल ट्रायल्स में भारी बढ़ोतरी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद शुरु हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बाद देश और दुनिया में ना सिर्फ लोगों की रुचि योग में बढ़ी है, बल्कि योग को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Crypto Casino Top 10 Casinos en Ligne Crypto & Bitcoin 2025

    Fusiones, Adquisiciones y Políticas de Privacidad en Casinos Online: Lo que Todo Jugador Debe Saber

    How Slot Hits Are Created: A Practical Beginner’s Guide to Odds, RTP and Developer Mechanics

    Wagering Requirements Guide — How Slot Hits Are Created and What Wagering Really Means

    Megaways Mechanics: Mobile Casinos vs Desktop — A Practical Guide for Canadian Players (2025)

    Record Jackpot Paid in Cryptocurrency: Casino Y’s Rise for Australian Players

    Exit mobile version