Site icon Ayurved Indian

आयुर्वेद पर्व पर देशभर में भगवान धनवंतरी की पूजा

Ayurveda day celebration

Ayurveda day celebration

देशभर में धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी की पूजा अर्चना कर सभी लोगों के स्वास्थ्य की कामना गई है। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर में छात्रों, शिक्षकों और संस्थान के अन्य कर्मचारियों ने संस्थान के परिसर में पूजा की और 8वां राष्ट्रीय आयुर्वेद पर्व भी मनाया। इससे पहले राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने भी 8वां आयुर्वेद पर्व जोरशोर से मनाया।

इसी तरह अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में भी 8वें आयुर्वेद पर्व के मौके पर भगवान धंवतरी स्तुति की एक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में संस्थान के छात्रों के लेकर प्रमुख शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया।

जम्मू-कश्मीर में भी आयुर्वेद पर्व को मनाया गया। केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अखनूर स्थित आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के एक कार्यक्रम में कहा कि जम्मू-कश्मीर आयुर्वेद की गोल्ड माइन पर बैठा हुआ है। यहां पर 1123 प्रमाणित आयुर्वेदिक औषधियां पाई जाती है। अनेक किसान भाइयों ने इन प्लांट्स को देखा होगा, लेकिन जानकारी के अभाव में वो इसको पहचान नहीं पाए होंगे। इस बार हम जम्मू-कश्मीर के किसानों को हम इन प्लांट्स को लेकर जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि अगले पांच सालों में आयुर्वेद मुख्यधारा में शामिल हो जाएगा।

Exit mobile version