Hemp Expo: अब इंडस्ट्री के तौर पर विकसित होने लगी है हैंप यानि भांग

Hemp Expo: दुनियाभर में दवाइयां बनाने में हैंप यानी भांग (Medical use of Hemp) के बीजों, पत्तों और तने के हिस्सों का इस्तेमाल सदियों से होता आया है, लेकिन आमतौर पर इस बारे में न तो ज्यादा बातचीत होती है और ना ही ज्यादा जानकारी लोगों को मिलती है। भांग को केवल नशे की वस्तु मान लिया जाता है, जबकि उसके औषधीय गुणों का जिक्र और उनका इस्तेमाल आयुर्वेद से लेकर (Hemp use in Ayurveda) आधुनिक मेडिकल साइंस (Hemp use in Medical Science) तक में होता आया है, लेकिन जागरूकता के अभाव में इसके इस महत्व के बारे में कम ही लोगों को जानकारी है।

अब इस संबंध में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने और हैंप प्रॉडक्ट्स (Hemp Products) के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए कई कंपनियां आगे आ रही हैं। इसी दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए दिल्ली में देश का पहला हेंप एक्सो 13 और 14 मई को आयोजित किया जा रहा है , जिसमें देश की प्रमुख हेंप कंपनियों के अलावा हैंप कैनिबीज के वैद्य भी हिस्सा ले रहे हैं। इंडियन वैद्य डॉट कॉम और कैनिबीज वैद्य डॉट कॉम द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय हेंप ऐक्सपो 2022 का शुभारंभ शुक्रवार को दिल्ली के द लीला एम्बियंस कन्वेंशन में राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल ने किया गया ।

ये भी पढ़ें..

Ananta Hemp Works: हेम्प स्टार्टअप अनंता हेम्प वर्कर्स में बड़ा निवेश

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. पीयूष जुनेजा ने बताया कि देश में हेंप इंडस्ट्री में आपार संभावनाएं हैं। लेकिन विदेशी मेडिकल तरीकों के दबाव में इस सेक्टर को दबाकर रखा गया था। लेकिन अब विज्या का उपयोग भारतीय वैद्य भी दोबारा करने लगे हैं और कंपनियां भी इससे संबंधित अलग अलग प्रोडक्ट बनाने लगी हैं।

कार्यक्रम में भाग ले रही अनंता विजया के फाउंडर अभिनव भास्कर ने बताया कि ये तो इस सेक्टर की शुरुआत है। जहां दवाइयों के अलावा, फूड सप्लीमेंट कॉस्मेटिक प्रोडक्ट, कपड़ा, ईंटें और कई अन्य उत्पाद भी बनने लगे हैं। आने वाले समय में ये एक मेडिकल और अन्य क्षेत्रों में एक बड़ा सेक्टर बनने जा रहा है।

  • Related Posts

    NIA के 50 साल: भारत बनेगा दुनिया का होलिस्टिक हेल्थ सेंटर

    जयपुर, 9 फरवरी 2026। देश के प्रमुख आयुर्वेदिक संस्थान राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA), जयपुर ने आज अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह भव्य रूप से…

    PM Modi का आयुर्वेद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर क्या है विजन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद को आधुनिक तकनीक, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के साथ जोड़कर वैश्विक स्वास्थ्य क्षेत्र में नई क्रांति लाई…

    One thought on “Hemp Expo: अब इंडस्ट्री के तौर पर विकसित होने लगी है हैंप यानि भांग

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NIA के 50 साल: भारत बनेगा दुनिया का होलिस्टिक हेल्थ सेंटर

    NIA के 50 साल: भारत बनेगा दुनिया का होलिस्टिक हेल्थ सेंटर

    PM Modi का आयुर्वेद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर क्या है विजन

    • By एसk
    • February 9, 2026
    • 51 views
    PM Modi का आयुर्वेद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर क्या है विजन

    आयुर्वेद में बच्चों का विकास: जानिए समग्र पालन-पोषण के प्राचीन और वैज्ञानिक तरीके

    आयुर्वेद में बच्चों का विकास: जानिए समग्र पालन-पोषण के प्राचीन और वैज्ञानिक तरीके

    स्वप्नदोष (Nightfall) क्या है? कारण, लक्षण और प्राकृतिक उपचार

    स्वप्नदोष (Nightfall) क्या है?  कारण, लक्षण और प्राकृतिक उपचार

    Ayurveda and food: कितना खाना है जरुरी?

    Ayurveda and food: कितना खाना है जरुरी?

    Healthy Child Development in Ayurveda: शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक देखभाल

    • By एसk
    • February 5, 2026
    • 110 views
    Healthy Child Development in Ayurveda: शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक देखभाल