Summer Salad Foods For Weight Loss: गर्मियों में तैयार कर खाएं ये 3 तरह के सलाद, वजन घटाने में मिलेगी मदद

Summer Salad Foods For Weight Loss: अगर आप भी अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं तो इस समर सलाद प्लेट को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। वजन घटाने के लिए इंसान क्या करता है, कभी जिम में घंटों पसीना बहाता है तो कभी स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करता है। इसके बावजूद जरूरी नहीं है कि आपको हमेशा मनचाहा परिणाम मिले। अगर आप भी अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं तो इस समर सलाद प्लेट को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। आइए जानते हैं गर्मियों में सलाद की प्लेट में कौन सी चीजें शामिल करने से आपके टेस्ट के साथ-साथ वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।

सलाद की थाली बनाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान-

सलाद प्लेट बनाने के लिए हमेशा मौसमी सब्जियों का चुनाव करें।

सलाद की प्लेट बनाते समय उन सब्जियों को हमेशा दूर रखें, जिनका सेवन करने के बाद आपको पेट संबंधी समस्याएं होने लगती हैं।

सब्जियों की अच्छी फसल के लिए किसान बड़े पैमाने पर उर्वरकों और कीटनाशकों का उपयोग करते हैं। ऐसे में सलाद के लिए सब्जियों को काटने से पहले सब्जियों को अच्छी तरह से जरूर धो लें।

सलाद के लिए हमेशा रंगीन सब्जियां पसंद करें।

क्विनोआ सलाद

क्विनोआ सलाद बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए क्विनोआ, कटे हुए टमाटर, कटी हुई शिमला मिर्च, कटा हुआ प्याज, आधी कच्ची सब्जियां, कटा हुआ खीरा, नमक, काली मिर्च, नींबू का रस ड्रेसिंग के लिए रख दें। अब एक बड़े बाउल में सभी सामग्री को एक साथ डालें और अच्छी तरह मिलाएं। आप इस सलाद को रेफ्रिजरेटर में 1-2 दिनों के लिए भी स्टोर कर सकते हैं।

खीरे का सलाद-

खीरे का सलाद बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में कटा हुआ कच्चा ककड़ी, कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च, पत्तागोभी, गाजर, टमाटर, हरा धनिया और हरी मिर्च डालकर नमक और नींबू का रस डालकर इसकी ड्रेसिंग बना लें. ध्यान रहे, नमक डालने के बाद इस सलाद को ज्यादा देर तक न छोड़ें।

राजमा सलाद-

राजमा सलाद बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में पकी हुई राजमा, कटी हुई पत्तागोभी, गाजर, प्याज और शिमला मिर्च डालकर नमक और नींबू के रस का प्रयोग करें। आपका टेस्टी राजमा सलाद तैयार है।

  • Related Posts

    Bajra Benefits in Winter: Nutrition, Health Benefits and Ayurvedic Uses

    Discover the health benefits of bajra (pearl millet) in winter, its nutritional value, digestive benefits, and traditional Ayurvedic uses in India. As winter approaches in India, traditional foods such as…

    Navratri Fasting Benefits: What Ayurveda Says About Health

    Discover how Navratri fasting relates to Ayurvedic principles of Agni, mindful eating and digestion, along with practical tips for a healthy and balanced fast. New Delhi: Navratri is one of…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bajra Benefits in Winter: Nutrition, Health Benefits and Ayurvedic Uses

    Bajra Benefits in Winter: Nutrition, Health Benefits and Ayurvedic Uses

    Yoga for Mental Well-being

    • By एसk
    • October 13, 2026
    • 103 views
    Yoga for Mental Well-being

    Navratri Fasting Benefits: What Ayurveda Says About Health

    Navratri Fasting Benefits: What Ayurveda Says About Health

    Pitru Paksha and Mental Peace: What Ayurveda Says About Ancestral Rituals

    Pitru Paksha and Mental Peace: What Ayurveda Says About Ancestral Rituals

    Ayurveda Day 2026: India Expands Ayush Healthcare Network with 12,260 Ayushman Arogya Mandirs

    Ayurveda Day 2026: India Expands Ayush Healthcare Network with 12,260 Ayushman Arogya Mandirs

    Ayurveda Day 2026: Healthy Food Combinations for Better Digestion

    Ayurveda Day 2026: Healthy Food Combinations for Better Digestion