Ruchi Soya FPO: बाबा रामदेव के प्रबंधन ने रूचि सोया को किया कर्ज मुक्त

Ruchi Soya FPO: देश की सबसे बड़ी स्वदेशी आयुर्वेदिक कंपनी पंतजलि (Patanjali) की सहयोगी कंपनी रूचि सोया का FPO (फ्लोऑन पब्लिक इश्यू) काफी सफल हुआ है। आज पंतजलि के प्रमुख योगगुरू बाबा रामदेव (Yog Guru Baba Ramdev) ने बांबे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर बेल बजाकर इसको लिस्ट किया। लिस्ट होने के बाद रूचि सोया के शेयर में भारी तेज़ी देखी गई। ये दिन में 13 प्रतिशत बढ़कर 925 रुपये बंद हुआ।

रूचि सोया भारी घाटे के बाद बंद हो गई थी, जिसके बाद पंतजलि ने NCLT में बोली लगाकर इस कंपनी को खरीदा था। बाद में पंतजलि ने ना सिर्फ रूचि सोया को वापस शुरु किया, बल्कि इसको मुनाफे वाली कंपनी बना दिया। अब कंपनी ने FPO  के जरिए 4300 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें से एक बड़ा हिस्सा 2663 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने में इस्तेमाल किए जाएंगे। जबकि बाकी वर्किंग कैपिटल के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।

रूचि सोया के सीईओ ने बताया कि कंपनी इस FPO के जरिए पूरी तरह से डेट फ्री कंपनी बन जाएगी। इस फंड के जरिए बैंकों के कर्ज को चुकाया जाएगा। 2019 में कंपनी पर 7800 करोड़ रुपये का कर्ज था, जोकि पंतजलि के नए मैनेजमेंट ने घटाकर 3500 करोड़ रुपये कर दिया था। जोकि इस FPO फंड के जरिए घटकर लगभग कर्ज मुक्त हो जाएगी।

  • Related Posts

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    Union Ayush Minister Prataprao Jadhav launched CCRAS-PARAMPARA, Ayur-Dict app, and new digital research platforms to strengthen evidence-based Ayurveda, promote AI-driven research, and position India as a global Ayurveda and wellness…

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    Dr. Ashok Kumar Varshney, National Organizing Secretary of Aarogya Bharti, emphasizes the organization’s commitment to preventive healthcare and holistic well-being based on ‘From Illness to Wellness to Happiness’. अखिल भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    • By एसk
    • June 25, 2026
    • 134 views
    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए  विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    • By एसk
    • June 16, 2026
    • 119 views
    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड