Ayurveda schedule E(1) drugs: बिना डॉक्टर्स के ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर बेची जा रही है शेड्यूल ई1 दवाएं?

Ayurveda schedule E(1) drugs: उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्धा और यूनानी की शेड्यूल ई1 दवाओं के इंटरनेट पर बिना डॉक्टर्स के प्रेस्क्रपशन के बेचने पर रोक लगा दी है। साथ ही इन दवाओं के बेचने वाले ई-कॉमर्स प्लेटफार्म को भी चेतावनी दी है कि वो इंवेस्टिगेशन के बाद इनपर एक्शन लेंगे।

दरअसल देश में आयुर्वेद, सिद्धा और यूनानी के नाम पर बहुत सारी शेड्यूल ई1 दवाएं खुलेआम ई-कॉमर्स कंपनियां बेच रही थी। इसमें से बहुत सारी कंपनियों ने हाल ही में भांग और अन्य कैनाबिज संबंधी दवाओं के फार्मूलेशन ऑनलाइन बेचने शुरु कर दिए थे। इनको लेकर हुई शिकायतों के बाद इसपर रोक लगाई गई है।

नीचे लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी एडवाइज़री

https://consumeraffairs.nic.in/sites/default/files/file-uploads/latestnews/ADVISORY-Conserning%20sale%20of%20Ayurvedic%2C%20Siddha%20and%20Unani%20Drugs.pdf

हाल ही में शेड्यूल ई1 की दवाओं पर उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लिखा गया है कि शेड्यूल ई1 के तहत बिना डॉक्टर की देखरेख में ऐसी दवाओं के बेचने पर रोक है, लेकिन इसके बावजूद भी बहुत सारे ऑनलाइन प्लेटफार्म इस तरह की दवाओं को बेच रहे हैं। वो भी बिना डॉक्टर्स की वेरिफिकेशन के। लिहाजा इस तरह की दवाओं का इस्तेमाल स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ जैसा है। कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी की चीफ कमीश्नर निधि खरे द्वारा जारी इस एडवाइजरी में साफ लिखा है कि किसी डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के अपलोड किए बिना इन दवाओं के बेचने पर रोक है।

  • Related Posts

    New Year special-नयें साल में अपनाएं ५ शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां और मसाले

    नव वर्ष २०२२ की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ,अगर आप भी नववर्ष में अपनाना चाहते है कुछ बेहतर और प्राकृतिक तो आयुर्वेद इसके लिए एक अच्छा विकल्प है। आयुर्वेद एक पारंपरिक…

    A Du==्िनिननई दिल्ली gnfnबरीबरी

    D

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    • By एसk
    • June 25, 2026
    • 136 views
    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए  विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    • By एसk
    • June 16, 2026
    • 120 views
    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड