Fenugreek Seeds Beauty Benefits: मेथी के दानों से पाए सुंदरता 

Fenugreek Seeds Beauty Benefits : सब्जी का स्वाद बढ़ाना हो या फिर साधारण खाने को स्वादिष्ट बनाना हो बस मेथी दाने का छौंक लगा दीजिए. इसके अलावा किसी चीज की भरवां सब्जी बनानी हो या फिर अचार डालना हो तो मेथी के दानों (Fenugreek Seeds) के बिना काम नहीं चलेगा. यह तो सभी जानते हैं कि मेथी से खाने का ज़ायका ही नहीं बढ़ता बल्कि यह सेहत के लिए भी अहम है. इसके पत्तों की सब्जी, पूड़ी और पराठे बनाने में इस्तेमाल किया जाता है तो वहीं इसके दाने सेहत से लेकर ब्यूटी ट्रीटमेंट (Beauty Treatment) तक काम में आते हैं. आयुर्वेद (Ayurveda) ने भी इसे एक बेहतर औषधि माना है.

पाईए इन सभी परेशानियों से निजात
मेथी के दानों का इस्तेमाल पीरियड क्रैम्प, डायबिटीज और प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को कम करता है. इसके अलावा शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए इसका उपयोग कारगर है. सेहत से जुड़ी और भी कई समस्याओं से निपटने के लिए मेथी का सेवन किया जाता है. पुराने समय से ही ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली माताओं का दूध बढ़ाने के लिए इसके सेवन किया जाता है. 

भिगोकर खाने से मिलेंगे अनेकों फायदे
यूं तो मेथी के इस्तेमाल से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं, लेकिन इसके दानों को भिगोकर इस्तेमाल करने से हेल्थ को बहुत ज्यादा लाभ होता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक जानिए कि आपको मेथी के दाने भिगोकर खाने से और क्या लाभ मिलेंगे.

एसिडिटी से निजात
अगर खाना आपका पेट हमेशा फूला-फूला रहता है या तो ऐसे में आपको रोजाना सुबह खाली पेट मेथी के दानों का सेवन करना चाहिए. इसके लिए रात में मेथी के दानों को भिगो दें, सुबह तक ये अच्छी तरह से फूल जाएंगे. इसके  सेवन से आपको एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलेगा. 

शुगर को रखेगा काबू में
मेथी के दाने से के सेवन से शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है. मेथी की कड़वाहट शुगर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है. इसका पानी पीने से शुगर पर नियंत्रण रखा जा सकता है. अंकुरित मेथी खाने के तो और भी ज्यादा फायदे मिलते हैं. इसमें भीगी हुई मेथी की अपेक्षा 30-40 प्रतिशत ज्यादा पोषक गुण मौजूद होते हैं. 

करिए पाचन दुरुस्त
भीगी हुई मेथी खाने से पाचन बिल्कुल ठीक रहता है. यह गैस्ट्राइटिस को दूर रखने के लिए बेहतर विकल्प है. पेट की समस्याओं जैसे कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग से बचना चाहते हैं तो आपको मेथी का सेवन जरूर करना चाहिए. 

कफ और पित्त
मेथी की तासीर गर्म होती है. इसलिए यह कफ के इलाज के लिए फायदेमंद है. जिन लोगों को कफ ज्यादा बनता है उन्हें मेथी दानों का सेवन जरूर करना चाहिए. आप मेथी का इस्तेमाल पाउडर, साबुत, भिगोकर या अंकुरित करके कर सकते हैं. पित्त या अग्नि वाले लोगों को मेथी का पानी जरूर पीना चाहिए.

कोलेस्ट्रॉल लेवल रहेगा काबू में
कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते स्तर से दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक के जोखिम को बढ़ा सकता है. नसों को साफ रखकर दिल की बीमारियों से छुटकारा पाना के लिए आपको मेथी के दानों को भिगोकर या अंकुरित करके खाना चाहिए.

  • Related Posts

    Bajra Benefits in Winter: Nutrition, Health Benefits and Ayurvedic Uses

    Discover the health benefits of bajra (pearl millet) in winter, its nutritional value, digestive benefits, and traditional Ayurvedic uses in India. As winter approaches in India, traditional foods such as…

    Navratri Fasting Benefits: What Ayurveda Says About Health

    Discover how Navratri fasting relates to Ayurvedic principles of Agni, mindful eating and digestion, along with practical tips for a healthy and balanced fast. New Delhi: Navratri is one of…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bajra Benefits in Winter: Nutrition, Health Benefits and Ayurvedic Uses

    Bajra Benefits in Winter: Nutrition, Health Benefits and Ayurvedic Uses

    Yoga for Mental Well-being

    • By एसk
    • October 13, 2026
    • 103 views
    Yoga for Mental Well-being

    Navratri Fasting Benefits: What Ayurveda Says About Health

    Navratri Fasting Benefits: What Ayurveda Says About Health

    Pitru Paksha and Mental Peace: What Ayurveda Says About Ancestral Rituals

    Pitru Paksha and Mental Peace: What Ayurveda Says About Ancestral Rituals

    Ayurveda Day 2026: India Expands Ayush Healthcare Network with 12,260 Ayushman Arogya Mandirs

    Ayurveda Day 2026: India Expands Ayush Healthcare Network with 12,260 Ayushman Arogya Mandirs

    Ayurveda Day 2026: Healthy Food Combinations for Better Digestion

    Ayurveda Day 2026: Healthy Food Combinations for Better Digestion