Ayurveda: नमक को लेकर चरक संहिता में हज़ारों साल पहले जो लिखा, उसको मार्डन स्टडीज़ भी मान रही हैं

आयुर्वेद के ग्रंथ चरक संहिता (Charak Sanhita) में हज़ारों साल पहले बताया गया है कि तीन द्रव्यों, लवण यानि नमक, पिपली और क्षार का उपयोग अधिक नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद के वैद्य और डॉक्टर्स इसको लेकर बहुत ही सजग रहते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी स्वास्थ्य के प्रति असंवदेनशील और जानकारी के अभाव में नमक का उपयोग दुनियाभर में बहुत ज्य़ादा होता है। इसकी वजह से बहुत सारे लोगों की मौत तक हो रही है। अब मार्डन स्टडीज़ भी इस बात को मान रही है कि इन द्रव्यों की अधिकता से स्वस्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन (New England Journal of Medicine) में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में ज्य़ादा नमक खाने की वजह से हर साल 16.5 लाख लोगों की मौत हो जाती है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में औसतन लोग 3.98 ग्राम नमक रोज़ाना खा रहे हैं, जबकि डब्लूएचओ के मुताबिक औसतन 2 ग्राम नमक रोज़ाना लिया जा सकता है। ज्य़ादा नमक खाने की वजह से शरीर में सोडियम की अधिकता हो जाती है और इससे दिल संबंधी रोग होने लगते हैं।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Reseach) के मुताबिक, भारतीयों में नमक खाने की आदत बहुत ज्यादा है, भारत में औसतन रोज़ाना 7.6 ग्राम नमक खाने में लिया जा रहा है, जोकि दो ग्राम से बहुत ज्य़ादा है। इसी वजह से भारत में हर चार में से एक व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं।

इस बारे में टिप्पणी करते हुए राष्ट्रीय औषधिय बोर्ड के सीईओ प्रो. महेश दधिचि ने कहा कि, चरक संहिता में लिखा है कि, त्रीणि द्रव्याणि न अति भुंजीत पिप्पली क्षार लवणस्तथा ( चरक ) यानि तीन द्रव्यों का प्रयोग अधिक नहीं किया जाना चाहिए, इनमें लवण यानि नमक, पिपली और क्षार है।

  • Related Posts

    NIA के 50 साल: भारत बनेगा दुनिया का होलिस्टिक हेल्थ सेंटर

    जयपुर, 9 फरवरी 2026। देश के प्रमुख आयुर्वेदिक संस्थान राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA), जयपुर ने आज अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह भव्य रूप से…

    PM Modi का आयुर्वेद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर क्या है विजन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद को आधुनिक तकनीक, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के साथ जोड़कर वैश्विक स्वास्थ्य क्षेत्र में नई क्रांति लाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NIA के 50 साल: भारत बनेगा दुनिया का होलिस्टिक हेल्थ सेंटर

    NIA के 50 साल: भारत बनेगा दुनिया का होलिस्टिक हेल्थ सेंटर

    PM Modi का आयुर्वेद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर क्या है विजन

    • By एसk
    • February 9, 2026
    • 51 views
    PM Modi का आयुर्वेद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर क्या है विजन

    आयुर्वेद में बच्चों का विकास: जानिए समग्र पालन-पोषण के प्राचीन और वैज्ञानिक तरीके

    आयुर्वेद में बच्चों का विकास: जानिए समग्र पालन-पोषण के प्राचीन और वैज्ञानिक तरीके

    स्वप्नदोष (Nightfall) क्या है? कारण, लक्षण और प्राकृतिक उपचार

    स्वप्नदोष (Nightfall) क्या है?  कारण, लक्षण और प्राकृतिक उपचार

    Ayurveda and food: कितना खाना है जरुरी?

    Ayurveda and food: कितना खाना है जरुरी?

    Healthy Child Development in Ayurveda: शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक देखभाल

    • By एसk
    • February 5, 2026
    • 110 views
    Healthy Child Development in Ayurveda: शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक देखभाल