Benefits of Amla and Honey: त्वचा और पेट की बीमारियों के लिए रामबाण हैं शहद-आंवला

Benefits of Amla and Honey: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और बीमारियों को दूर भगाने के लिए शहद का उपयोग देश में हजारों सालों से हो रहा है। इसके साथ साथ आंवला का उपयोग भी पेट और स्किन को बेहतर नरिशमेंट के लिए किया जाता रहा है। इन दोनों का एक साथ उपयोग करने से आप शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं। त्वचा के रंग को और साफ करने में भी इन दोनों का उपोयग किया जाता रहा है।

आंवला और शहद का उपयोग

आंवला और शहद दोनों को पेट से लेकर सेहत तक के लिए फायदेमंद माना जाता है। इनका सेवन करने से शरीर में बहुत सी बीमारियों को आने से रोका जा सकता है।

खाने को पचाने में करे मदद

शहद ना सिर्फ खाने में मीठा होता है, बल्कि ये खाने को पचाने में भी मदद करता है। आयुर्वेद में शहद को पाचन संबंधित बीमारियों के लिए बहुत अच्छा माना गया है। दूसरी ओर आंवला तो पेट की बीमारियों के लिए वरदान माना ही जाता है। इसमें फाइबर, विटमिन सी से लेकर बहुत सारे अन्य मिनरल भी होते हैं, जोकि आपकी पूरी पाचन क्रिया मजबूत करता है। यह कब्ज, गैस, अपच, जलन और कई अन्य पेट की बीमारियों में बहुत कारगर होता है।  

डायबिटीज के लिए आंवला रस और शहद

आंवला में एंटी-डायबिटिक गुण भी पाए जाते हैं। ये बढ़े हुए ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करता हैं। वहीं शहद में आंवला का रस मिलाकर अगर इसका उपयोग किया जाए तो इसका असर दुगुना हो जाता है। डायबिटीज के मरीजों को उचित वैद्य की सलाह के साथ इसका उपयोग कर सकते हैं।

सर्दी-खांसी में लाभदायक

शहद का उपयोग को सदियों से देश में खांसी में किया ही जा रहा है। अगर गले के संबंधित कुछ भी परेशानी हो तो सबसे पहले शहद और अदरक के रस का सेवन करने की सलाह ही आयुर्वेद के वैद्य देते हैं। इससे हमारा शरीर गर्म तो रहता ही है साथ में गला की खराश भी खत्म होती

त्वचा के लिए आंवला रस और शहद

आयुर्वेद में आंवला को त्वचा के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। आंवला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को  किसी भी तरह के नुकसान से बचाते है। वहीं, इसका इस्तेमाल सनस्क्रीन व एंटी एजिंग प्रोडक्ट्स के तौर पर भी किया जाता है। इसके साथ ही आंवला में स्किन व्हाइटनिंग एजेंट भी होते हैं, यानि आंवले के उपयोग से चेहरे की रंगत भी सुधारी जा सकती है। शहद त्वचा को कुदरती रूप से मॉइस्चराइज करता है और त्वचा को लचीला भी बनाता है, जो झुर्रियों से चेहरे को बचाता है, यानि शहद में एंटी एजिंग का एक बहुत ही महत्वपूर्ण गुण होता है। शहद में एंटी माइक्रोबियल गुण भी होते हैं। जो त्वचा को बैक्टीरियल संक्रमण से भी बचाता है।

  • Related Posts

    बच्चों में होने वाले रोगों पर राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ का सम्मेलन

    बच्चों को होने वाले रोगों (diseases affecting children) में किस तरह से आयुर्वेद बेहतर भूमिका निभा सकता है और बिना किसी साइड इफेक्ट के बच्चों की बीमारियां ठीक की जा…

    Kedarnath Dham: अभी तक कितने VIP पहुंचे बाबा केदार के दर्शनों को

    Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के दर्शन करने वालों की लिस्ट में रविवार को देश के थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी का नाम भी जुड़ गया। जनरल द्विवेदी रविवार को केदारनाथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NIA के 50 साल: भारत बनेगा दुनिया का होलिस्टिक हेल्थ सेंटर

    NIA के 50 साल: भारत बनेगा दुनिया का होलिस्टिक हेल्थ सेंटर

    PM Modi का आयुर्वेद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर क्या है विजन

    • By एसk
    • February 9, 2026
    • 51 views
    PM Modi का आयुर्वेद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर क्या है विजन

    आयुर्वेद में बच्चों का विकास: जानिए समग्र पालन-पोषण के प्राचीन और वैज्ञानिक तरीके

    आयुर्वेद में बच्चों का विकास: जानिए समग्र पालन-पोषण के प्राचीन और वैज्ञानिक तरीके

    स्वप्नदोष (Nightfall) क्या है? कारण, लक्षण और प्राकृतिक उपचार

    स्वप्नदोष (Nightfall) क्या है?  कारण, लक्षण और प्राकृतिक उपचार

    Ayurveda and food: कितना खाना है जरुरी?

    Ayurveda and food: कितना खाना है जरुरी?

    Healthy Child Development in Ayurveda: शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक देखभाल

    • By एसk
    • February 5, 2026
    • 110 views
    Healthy Child Development in Ayurveda: शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक देखभाल