कम कैलोरी और शुगर फ्री के नाम पर बीमारियां बेच रही हैं कंपनियां?

अगर आप बोलतबंद जूस पीकर खुश हो रहे हैं कि आपने असली जूस पी लिया है तो यह ख़बर आपकी आंखें खोल देगी। स्वास्थ्य पर शोध (health research) करने वाली प्रमुख संस्था भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने अपनी एक ताजा रिपोर्ट में कहा है कि असली फलों के जूस के नाम से बेचे जा रहे, बोलतबंद जूस में फलों का रस मात्र 10 प्रतिशत (Only 10 percent fruit juice in canned juice) से ज्यादा नहीं होता। आईसीएमआर ने अपनी यह चेतावनी सिर्फ डिब्बाबंद जूस (canned juice) के लिए नहीं दी है, बल्कि इस संस्था ने डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों को लेकर भी लोगों को चेताया है।

संस्था की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों पर शुगर फ्री लिखा होता है, उनमें वसा की मात्रा ज्य़ादा होती है। इस तरह के दावे कंपनियां अपने उत्पादों की ओर ध्यान खींचने और ज्य़ादा बिक्री के लिए अपना रही हैं। आईसीएमआर की हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पोषण संस्थान की ओर से आहार संबंधी दिशा निर्देश में माना गया है कि भारतीय खाद्य एवं मानक प्राधिकरण की ओर से सख्त नियम बनाए गए हैं, लेकिन कंपनियां कई बाद उपभोक्ताओं को बरगलाने के लिए इस तरह के दावे अपने उत्पादों पर करती हैं। इसमें अक्सर कंपनियां प्राकृतिक उत्पाद, कम कैलोरी और शुगर फ्री के दावे आम बात हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक, अगर किसी उत्पाद को प्राकृतिक या फिर अन्य दावे के कारण खरीद रहे हों तो उसके पैकेट पर छपी उत्पाद में पोषक तत्वों की जानकारी को बारीकें से पढ़ें तो आपको मालूम हो जाएगा कि इसमें कितना प्राकृतिक है और कितने पोषक तत्व हैं। अगर किसी उत्पाद को ऑर्गेनिक होने का दावा किया जा रहा है तो यह जरुर जांचें कि उसे जैविक भारत की ओर से मंजूरी मिली हुई हो, इसका एक बकायदा लोगो दिया जाता है। जो कंपनियां अपने उत्पादों के बारे में बढ़चढ़कर दावे करती हैं, उनकी पैकेजिंग पर जरुर इस दावे की सच्चाई जान लें।

  • kartik Upadhyaya

    Kartik has been working in journalism for the past nine years, with a strong focus on the integration of technology in traditional medicine. He writes extensively and effectively about how technological advancements are shaping and transforming the field of Ayurveda. He has been consistently covering technology-driven developments in Ayurveda, and his articles are widely read for their clarity, insight, and relevance.

    Related Posts

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    Union Ayush Minister Prataprao Jadhav launched CCRAS-PARAMPARA, Ayur-Dict app, and new digital research platforms to strengthen evidence-based Ayurveda, promote AI-driven research, and position India as a global Ayurveda and wellness…

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    Dr. Ashok Kumar Varshney, National Organizing Secretary of Aarogya Bharti, emphasizes the organization’s commitment to preventive healthcare and holistic well-being based on ‘From Illness to Wellness to Happiness’. अखिल भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    • By एसk
    • June 25, 2026
    • 137 views
    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए  विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    • By एसk
    • June 16, 2026
    • 126 views
    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड