Ayurvedic treatment for stomach problems: पेट में समस्या हो तो यह आजमाएं

Learn about common stomach problems like gas, constipation, acidity, and indigestion from an Ayurvedic perspective. Discover natural remedies, lifestyle tips, and simple home treatments to improve digestion and maintain a healthy gut.

Ayurvedic treatment for stomach problems: आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली, अनियमित खान-पान और बढ़ते तनाव के कारण पेट की समस्याएं आम हो गई हैं। लगभग गर दूसरा आदमी गैस, कब्ज, अपच, एसिडिटी, पेट दर्द या अफारा जैसी समस्याओं से परेशान हैं, इनके कारण मोटापा, डायबिटिज और कई अन्य बीमारियां भी हो जाती है। आयुर्वेद पाचन को स्वास्थ्य की जड़ मानता है। यदि हमारा पाचन तंत्र मजबूत है तो शरीर ऊर्जा से भरपूर रहता है, त्वचा साफ रहती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। वहीं, लगातार पेट खराब रहने से थकान, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन और अन्य बीमारियां भी जन्म ले सकती हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, यह सभी समस्याएं केवल अस्थायी असुविधा नहीं हैं, बल्कि शरीर के अंदर चल रहे असंतुलन का संकेत हैं। आयुर्वेद के अनुसार, भोजन को पचाने वाली जठराग्नि जब कमजोर हो जाती है और वात, पित्त तथा कफ में दोष असंतुलित हो जाते हैं, तब पाचन तंत्र प्रभावित होता है और विभिन्न प्रकार की पेट संबंधी परेशानियां उत्पन्न होती हैं।

हम आपको बताते हैं कि पेट की समस्याओं से कैसे बचा जा सकता है।

पेट की समस्याएं कितने प्रकार की होती हैं?

  1. अपच (Indigestion)

जब भोजन ठीक से नहीं पचता, तो भारीपन, डकार, गैस और उल्टी जैसा मन होना सामान्य लक्षण हैं। यह मुख्यतः जठराग्नि की कमजोरी से होता है।

घरेलू उपाय:

अदरक के छोटे टुकड़े पर नमक लगाकर भोजन से पहले लें।

एक चम्मच अजवाइन गुनगुने पानी के साथ लें।

  1. कब्ज (Constipation)

वात दोष के बढ़ने से आंतों में सूखापन आता है, जिससे मल त्याग में कठिनाई होती है।

घरेलू उपाय:

रात को सोने से पहले गुनगुने दूध में 1 चम्मच घी मिलाकर लें।

त्रिफला चूर्ण 1 चम्मच गुनगुने पानी के साथ लें।

सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिएं।

  1. गैस और अफारा (Gas & Bloating)

गलत खान-पान, जल्दी-जल्दी खाना और ज्यादा तला-भुना भोजन गैस का कारण बनता है।

घरेलू उपाय:

हींग को गुनगुने पानी में मिलाकर लें।

जीरा, सौंफ और धनिया को उबालकर काढ़ा बनाकर पिएं।

  1. एसिडिटी (Acidity)

पित्त दोष के बढ़ने से सीने में जलन, खट्टी डकार और पेट में जलन होती है।

घरेलू उपाय:

ठंडा दूध या मिश्री मिला सौंफ पानी लें।

नारियल पानी का सेवन करें।

आंवला चूर्ण का सेवन करें।

पेट दर्द (Stomach Pain)

    वात या पित्त असंतुलन से पेट में ऐंठन और दर्द हो सकता है।

    घरेलू उपाय:

    हींग को पानी में मिलाकर नाभि के आसपास लगाएं।

    पुदीने की चाय पिएं।

    आयुर्वेदिक जीवनशैली के सुझाव

    भोजन हमेशा समय पर करें।

    अधिक तला-भुना और फास्ट फूड से बचें।

    प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग या प्राणायाम करें।

    तनाव से बचें, क्योंकि मानसिक तनाव पाचन को प्रभावित करता है।

    दिन में पर्याप्त पानी पिएं, लेकिन भोजन के तुरंत बाद अधिक पानी न लें।

    योग और प्राणायाम

    पवनमुक्तासन

    भुजंगासन

    अनुलोम-विलोम

    कपालभाति

    ये अभ्यास पाचन अग्नि को मजबूत करते हैं और गैस, कब्ज से राहत दिलाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार पेट की समस्याएं मुख्यतः दोषों के असंतुलन के कारण होती हैं। सही खान-पान, नियमित दिनचर्या और घरेलू आयुर्वेदिक उपाय अपनाकर इन समस्याओं से बचा जा सकता है। यदि समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लेना आवश्यक है।

    Related Posts

    Ayurveda Aahara के लिए नियम लाएगा FSSAI

    Discover how India’s “Ayurveda Aahara” initiative by FSSAI and Ministry of Ayush is standardizing traditional dietary knowledge with modern food safety for a healthier future. भारत के पारंपरिक और आयुर्वेदिक…

    Ayurveda on Hair Health: पेट खराब होने पर क्यों गिरते हैं बाल

    Discover the Ayurvedic connection between digestion, gut health, and hair. Learn how Agni, doshas, and toxins influence hair fall and growth naturally. अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो अलग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Ayurveda Aahara के लिए नियम लाएगा FSSAI

    Ayurveda Aahara के लिए नियम लाएगा FSSAI

    Ayurveda on Hair Health: पेट खराब होने पर क्यों गिरते हैं बाल

    • By एसk
    • April 8, 2026
    • 61 views
    Ayurveda on Hair Health: पेट खराब होने पर क्यों गिरते हैं बाल

    Trikonasana से बनाया Asia Book of Records

    • By एसk
    • April 7, 2026
    • 112 views
    Trikonasana से बनाया Asia Book of Records

    “अब कम नहीं, ज्यादा खाना बना बीमारी की जड़”

    “अब कम नहीं, ज्यादा खाना बना बीमारी की जड़”

    Insomnia-Depression में करें Jatamansi तेल की मालिश

    Insomnia-Depression में करें Jatamansi तेल की मालिश

    Ayurvedic Rose Water Benefits: पेट और स्किन के लिए वरदान गुलाबजल

    Ayurvedic Rose Water Benefits: पेट और स्किन के लिए वरदान गुलाबजल