Ayurvedic treatment in Railway-Defence Hospitals: बड़े अस्पतालों में शुरु हुआ आयुर्वेदिक इलाज

Ayurvedic treatment in Railway-Defence Hospitals: अब आपको रेलवे के अस्पतालों और डिफेंस अस्पतालों में भी आयुर्वेदिक इलाज (Ayurvedic treatment) मिलेगा। शुरु में रेलवे और रक्षा मंत्रालय के प्रमुख अस्पतालों में मिलेगा, लेकिन बाद में इसको बाकी सेंटर पर भी शुरु किया जा सकता है। दरअसल सभी बड़े अस्पतालों में आयुर्वेद प्रैक्टिस (Ayurvedic practice in hospitals) शुरु करने के लिए केंद्र सरकार और आयुष मंत्रालय (Ministry of Ayush) जोर शोर से लगे हुए हैं। इसी के तहत आयुष मंत्रालय ने रेलवे और डिफेंस के हॉस्पिटल्स में आयुष सिस्टम के जरिए ओपीडी (Ayurved OPD) शुरू करने के लिए एमओयू किया है।

लोकसभा में आयुष मंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने जानकारी दी कि मंत्रालय ने रेलवे के पांच अस्पतालों में आयुर्वेदिक सिस्टम के लिए रेलवे के साथ समझौता किया है। इसके तहत रेलवे के दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और गुवाहाटी के अस्पतालों में अब आयुर्वेदिक डॉक्टर्स और दवाएं उपलब्ध होंगी।

सबसे पहले आयुर्वेदिक ओपीडी शुरू की जाएंगी फिर बाद में धीरे-धीरे करके इसको बढ़ाया जाएगा। इसी तरह सरकार ने रक्षा मंत्रालय के अस्पतालों और अन्य हेल्थ सिस्टम में आयुर्वेद को शामिल करने का समझौता किया है। इसके तहत रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले बेस हॉस्पिटल, दिल्ली कैंट, एयर फोर्स हॉस्पिटल और अन्य हेल्थ केयर सेंटर्स में आयुर्वेद डॉक्टर्स और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगी।

दरअसल देश में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, योगा और नेचुरोपैथी को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार काफी काम कर रही है। इसी के तहत ना सिर्फ देश में आयुष अस्पताल खोले जा रहे हैं, बल्कि बड़े अस्पतालों में आयुर्वेदिक और आयुष विंग स्थापित किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    Union Ayush Minister Prataprao Jadhav launched CCRAS-PARAMPARA, Ayur-Dict app, and new digital research platforms to strengthen evidence-based Ayurveda, promote AI-driven research, and position India as a global Ayurveda and wellness…

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    Dr. Ashok Kumar Varshney, National Organizing Secretary of Aarogya Bharti, emphasizes the organization’s commitment to preventive healthcare and holistic well-being based on ‘From Illness to Wellness to Happiness’. अखिल भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    • By एसk
    • June 25, 2026
    • 134 views
    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए  विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    • By एसk
    • June 16, 2026
    • 119 views
    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड