Ayush Hospital in Nagaland: पारंंपरिक चिकित्सा को बढ़ाने के लिए नागालैंड में लगेंगे 100 करोड़ रुपये

Ayush Hospital in Nagaland: आयुष को आगे बढ़ाने की मुहिम में केंद्र सरकार (Central Government) ने नागालैंड में 100 करोड़ रुपये (100 cr investment) के निवेश से एक 30 बेड का आयुष अस्पताल और 10 बेड वाले 3 नए आयुष अस्पताल खोलने का फैसला लिया है।

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनेवाल ने ऐसे एक अस्पताल का उद्घाटन करते हुए सोनेवाल ने कहा कि इस आयुष अस्पताल से नागालैंड में हेल्थ सेवाओं में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की लीडरशिप में आयुष बहुत की तेज़ी से बढ़ रहा है। जितना कभी नहीं बढ़ा। उन्होंने कहा कि नागालैंड में आयुष की बहुत ज्य़ादा संभावनाएं हैं। यहां पारंपरिक इलाज करने वाले और पारंपरिक स्रोतों का खज़ाना भरा पड़ा है।

दरअसल आयुष मंत्रालय अब सभी राज्यों में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत हर राज्य में आयुष अस्पताल खोलने में लगा हुआ है। इसके तहत केंद्र सरकार सरकारी और निजी क्षेत्र के जरिए भी राज्यों में आयुष अस्पताल खोलने और चलाने के लिए फंड दे रही है। उत्तर पूर्वी या पहाड़ी राज्यों में जहां एलोपैथिक हेल्थ इंफ्रा बनने में परेशानी है। वहां आयुष हेल्थ सिस्टम काफी प्रभावी है। लिहाजा इस तरह के आयुष अस्पताल उत्तराखंड, असम, नागालैंड जैसे राज्यों में खोले जा चुके हैं और लगातार अन्य राज्यों से भी ऐसी ही मांग आ रही है। केंद्र सरकार ने इस साल बजट में 3300 करोड़ रुपये आयुष मंत्रालय को आवंटित भी किए हैं

देशभर में खुलने है आयुष अस्पताल

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत 12500 आयुष अस्पतालों और वेलनैस सेंटर खोलने को मंजूरी दी हुई है। सरकार को अगले दो सालों में सभी 32 राज्यों में ये सेंटर खोलने हैं। इसके तहत अभी तक 4448 वेलनैस सेंटर खोले जा चुके हैं और खोलने जा रहे हैं। आयुष मंत्रालय के मुताबिक पिछले साल (2020-21) में पूरे देश में 1241 आयुष हेल्थ क्लिनिक खोले गए हैं

  • Related Posts

    Nepali New Year: Embassy में लगी आरोग्य वाटिका

    NMPB CEO Dr. Mahesh Dadhich inaugurated ‘Arogya Vatika’ at the Embassy of Nepal, New Delhi, on the occasion of Nepali New Year 2026. भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और…

    International मंच पर पारंपरिक चिकित्सा की डिप्लोमेसी

    AYUSH Joint Secretary Monalisa Das represented India at an international traditional medicine conference in Iceland, highlighting Ayurveda, Yoga, and holistic healthcare while exploring global collaborations. भारत सरकार के आयुष मंत्रालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Nepali New Year: Embassy में लगी आरोग्य वाटिका

    Nepali New Year: Embassy में लगी आरोग्य वाटिका

    International मंच पर पारंपरिक चिकित्सा की डिप्लोमेसी

    • By एसk
    • April 13, 2026
    • 31 views
    International मंच पर पारंपरिक चिकित्सा की डिप्लोमेसी

    Ayurveda Aahara के लिए नियम लाएगा FSSAI

    Ayurveda Aahara के लिए नियम लाएगा FSSAI

    Ayurveda on Hair Health: पेट खराब होने पर क्यों गिरते हैं बाल

    • By एसk
    • April 8, 2026
    • 65 views
    Ayurveda on Hair Health: पेट खराब होने पर क्यों गिरते हैं बाल

    Trikonasana से बनाया Asia Book of Records

    • By एसk
    • April 7, 2026
    • 125 views
    Trikonasana से बनाया Asia Book of Records

    “अब कम नहीं, ज्यादा खाना बना बीमारी की जड़”

    “अब कम नहीं, ज्यादा खाना बना बीमारी की जड़”