Brooklyn की Himalayan Pain Relief Tea में क्या है जो स्वास्थ्य के लिए है ख़तरनाक?

Himalayan Pain Relief Tea: दुनियाभर में अपनी अलग अलग चाय के लिए मशहूर कंपनी WS Global, INC Brooklyn की हिमालयन पेन रिलीफ चाय में ड्रग्स के अंश पाए गए हैं। इसके बाद कंपनी ने इस पेन रिलीफ टी को रिकॉल कर लिया है। यह पहला मौका है जब किसी चाय में ड्रग्स मिला है। इस अमेरिकी कंपनी का दुनियाभर के चाय बाज़ार पर ख़ासा कब्जा है। भारत में भी इस कंपनी के कुछ ब्रांड कुछ चुनिंदा जगहों पर मिलते है।

अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिस्ट्रेटर (US FDA) ने WS Global, INC Brooklyn की हिमालयन ड्रग रिलीफ टी के रिकॉल पर लिखा है कि कंपनी की इस चाय में ड्रग्स Diclofenac and Dexamethasone के कुछ अंश पाए गए हैं। इसमें से Diclofenac का आम नाम NSAIDs है, इस ड्रग से व्यक्ति के दिल में खून का दौरा बढ़ जाता है और उसे हार्टअटैक तक हो सकता है। कई मामलों में तो पेट से जुड़ी गंभीर बीमारी भी हो सकती है, जिसमें आंतों और पेट में खून रिसाव भी हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति लगातार इस ड्रग का सेवन करता है तो उसे इन बीमारियों के होने की आशंका काफी ज्य़ादा होती है।

इसी तरह Dexamethasone के भी कई साइड इफैक्ट है, इस दवा को कोई मेडिकल लाइसेंसधारक ही दे सकता है, इस दवा को हाई ब्लड शुगर और इंफैक्शन की स्थिति में दिया जाता है। यह दवा adrenal gland को दबा देती है, अगर इसे लंबे समय तक लिया जाए तो इससे गंभीर बीमारी हो सकती है। एफडीए के मुताबिक, दोनों ड्रग्स के कंबीनेशन से व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है। यह चाय अमेज़न के जरिए ऑनलाइन बेची जा रही है, जिसे तुरंत प्रभाव से वापस बुला लिया गया है।

  • Related Posts

    बच्चों में होने वाले रोगों पर राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ का सम्मेलन

    बच्चों को होने वाले रोगों (diseases affecting children) में किस तरह से आयुर्वेद बेहतर भूमिका निभा सकता है और बिना किसी साइड इफेक्ट के बच्चों की बीमारियां ठीक की जा…

    Kedarnath Dham: अभी तक कितने VIP पहुंचे बाबा केदार के दर्शनों को

    Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के दर्शन करने वालों की लिस्ट में रविवार को देश के थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी का नाम भी जुड़ गया। जनरल द्विवेदी रविवार को केदारनाथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NIA के 50 साल: भारत बनेगा दुनिया का होलिस्टिक हेल्थ सेंटर

    NIA के 50 साल: भारत बनेगा दुनिया का होलिस्टिक हेल्थ सेंटर

    PM Modi का आयुर्वेद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर क्या है विजन

    • By एसk
    • February 9, 2026
    • 51 views
    PM Modi का आयुर्वेद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर क्या है विजन

    आयुर्वेद में बच्चों का विकास: जानिए समग्र पालन-पोषण के प्राचीन और वैज्ञानिक तरीके

    आयुर्वेद में बच्चों का विकास: जानिए समग्र पालन-पोषण के प्राचीन और वैज्ञानिक तरीके

    स्वप्नदोष (Nightfall) क्या है? कारण, लक्षण और प्राकृतिक उपचार

    स्वप्नदोष (Nightfall) क्या है?  कारण, लक्षण और प्राकृतिक उपचार

    Ayurveda and food: कितना खाना है जरुरी?

    Ayurveda and food: कितना खाना है जरुरी?

    Healthy Child Development in Ayurveda: शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक देखभाल

    • By एसk
    • February 5, 2026
    • 110 views
    Healthy Child Development in Ayurveda: शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक देखभाल