Mahashivratri पर विशेष: आयुर्वेद में क्यों जरुरी है उपवास

Discover the benefits of Ayurveda and fasting for natural detox, improved digestion, and stronger immunity. Learn how Ayurvedic fasting balances Agni, removes toxins (Ama), and supports holistic health with safe and practical tips.

भारत में हज़ारों सालों से उपवास को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है, सिर्फ धार्मिक कारणों से नहीं, बल्कि इसका एक बहुत बड़ा वैज्ञानिक कारण भी है। प्राचीन ग्रंथों जैसे चरक संहिता और सुश्रुत संहिता में उपवास को शरीर की शुद्धि और पाचन अग्नि को संतुलित करने का प्रभावी उपाय बताया गया है। आयुर्वेद के अनुसार, जब शरीर में ‘आम’ (अपूर्ण पचा हुआ विषाक्त तत्व) बढ़ जाता है, तब अनेक रोग जन्म लेते हैं। ऐसे में नियंत्रित उपवास शरीर को भीतर से साफ करने में मदद करता है। अब मार्डन चिकित्सा भी मानती है कि उपवास के जरिए बहुत सारे संभावित रोगों को रोका जा सकता है। सनातन में अलग अलग मौसम के हिसाब से अलग अलग उपवास होते हैं। जैसे महाशिव रात्रि को बहुत सारे परिवारों में चौलाई के लड़्डू खाने का चलन है तो निर्जला एकादशी को बिना पानी के उपवास बताया जाता है।

उपवास क्यों है जरूरी?

आयुर्वेद मानता है कि हमारी ‘जठराग्नि’ यानी पाचन शक्ति, स्वास्थ्य की मूल आधारशिला है। लगातार भारी, तला-भुना और असंतुलित भोजन करने से यह अग्नि कमजोर हो जाती है। उपवास के दौरान पूरे पाचन तंत्र को विश्राम मिलता है, जिससे अग्नि पुनः प्रज्वलित होती है और शरीर स्वयं को डिटॉक्स करता है।

यह भी पढ़ें: Nasyam Ayurvedic detoxification therapy

वैद्य कृतिका उपाध्याय के अनुसार, सप्ताह में एक दिन हल्का उपवास जैसे फलाहार, नींबू पानी, नारियल पानी या हर्बल काढ़ा, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकता है। इससे ब्लोटिंग, गैस, अपच और त्वचा संबंधी समस्याओं के साथ साथ बहुत सारे अन्य रोगों में भी भारी फायदा होता है।

आयुर्वेद में उपवास के प्रकार

फलाहार उपवास: ताजे फल और जूस का सेवन।

निर्जल उपवास (चिकित्सकीय सलाह से): सीमित समय के लिए बिना जल।

लघु आहार उपवास: खिचड़ी, सूप या मूंग दाल जैसे हल्के आहार।

इंटरमिटेंट फास्टिंग का आयुर्वेदिक रूप: सूर्य के अनुसार, दिन में भोजन, सूर्यास्त के बाद हल्का या वर्जित।

यह भी पढ़ें: मोटापा दूर कर चेहरे की खूबसूरती बढ़ा सकता है खीरा, जानें क्या है खाने का सही तरीका

आयुर्वेद में व्यक्ति की प्रकृति (वात, पित्त, कफ) के अनुसार उपवास की सलाह दी जाती है। उदाहरण के लिए, पित्त प्रकृति वाले लोगों को लंबे समय तक भूखा रहने से बचना चाहिए, जबकि कफ प्रकृति वालों के लिए उपवास अधिक लाभकारी माना जाता है।

मानसिक और आध्यात्मिक लाभ

आयुर्वेद केवल शरीर ही नहीं, बल्कि मन और आत्मा के संतुलन पर भी जोर देता है। उपवास के दौरान ध्यान, योग और प्राणायाम करने से मानसिक स्पष्टता बढ़ती है। इससे तनाव कम होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

सावधानियां भी जरूरी

गर्भवती महिलाओं, मधुमेह रोगियों और गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को उपवास शुरू करने से पहले चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। अत्यधिक या बिना मार्गदर्शन के किया गया उपवास कमजोरी और पोषक तत्वों की कमी पैदा कर सकता है।

आयुर्वेद और उपवास का संबंध हजारों वर्षों पुराना है। यह केवल आहार त्याग नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा की शुद्धि का समग्र मार्ग है। यदि सही तरीके और उचित मार्गदर्शन के साथ अपनाया जाए, तो आयुर्वेदिक उपवास आधुनिक जीवनशैली में भी स्वास्थ्य सुधार का प्रभावी साधन बन सकता है।

Related Posts

आंवला मिश्री चूर्ण के आयुर्वेदिक फायदे | Ayurvedic Benefits of Amla Mishri Powder

Discover the Ayurvedic benefits of Amla Mishri Powder for digestion, immunity, skin, and body cooling. Learn how to use this natural remedy daily. Ayurved Indian के अनुसार, आंवला (Indian Gooseberry)…

Ayurveda TB study: TB के इलाज में अब आयुर्वेद भी होगा शामिल

India initiates a first-of-its-kind global clinical study to evaluate Ayurveda as an adjunct to modern tuberculosis treatment, involving 1,250 patients across eight institutions to assess recovery, safety, nutrition, and quality…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आंवला मिश्री चूर्ण के आयुर्वेदिक फायदे | Ayurvedic Benefits of Amla Mishri Powder

  • By एसk
  • March 29, 2026
  • 48 views
आंवला मिश्री चूर्ण के आयुर्वेदिक फायदे | Ayurvedic Benefits of Amla Mishri Powder

Ayurveda TB study: TB के इलाज में अब आयुर्वेद भी होगा शामिल

  • By एसk
  • March 26, 2026
  • 55 views
Ayurveda TB study: TB के इलाज में अब आयुर्वेद भी होगा शामिल

Medicinal plants के बढ़ावे पर होगा सरकार का ज़ोर

Medicinal plants के बढ़ावे पर होगा सरकार का ज़ोर

International Yoga Day पर राष्ट्रीय पुरस्कारों की अंतिम तिथि

International Yoga Day पर राष्ट्रीय पुरस्कारों की अंतिम तिथि

Cross therapy को लेकर सख्य हुआ आयुष मंत्रालय

Cross therapy को लेकर सख्य हुआ आयुष मंत्रालय

Phool Dei health benefits बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने वाला त्यौहार

  • By एसk
  • March 17, 2026
  • 90 views
Phool Dei health benefits बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने वाला त्यौहार