Rose bath in Summer: गर्मियों से बचने के लिए अपनाएं प्राकृतिक गुलाब-पुदीना स्नान

Rose bath in Summer: गर्मी समय से पहले ही अपने चरम पर पहुंच रही है, पूरे उत्तर भारत में पारा 40 डिग्री को पार कर रहा है। ऐसे में गर्मी से होने वाली बीमारियां और पेट से संबंधित काफी रोग होते हैं। बाहर की गर्मी जब शरीर के अंदर भी गर्मी बढ़ाती है तो शरीर में पानी की कमी, पसीना, त्वचा पर चकत्ते पड़ना,तेज धूप से त्वचा का झुलसना, मुहांसे, डायरिया और आलस भी आने लगता है। आयुर्वेद में इनसे बचने के लिए बहुत सारे उपाए हैं, जोकि देश में बरसों से अपनाए जाते रहे हैं। हम एक बार फिर इनके बारे में बता देते हैं।  

गर्मी से बचने का सबसे प्राकृतिक तरीका ठंडे पानी से नहाना होता है, वो भी सुबह उठकर किया गया स्नान तो बहुत ही बेहतर होता है।

पुदीने से करें शरीर की गर्मी को शांत

पुदीने की ताजा या सूखी पत्तियां लीजिए और उसे आधे घंटे पानी तक उबालिए। अब इसके पानी को ठंडा करें और छानकर रख दीजिए। नहाने के बाद इस पानी को अपने पूरे शरीर पर लगाए, विशेष तौर पर उन जगहों पर जहां आपको ज्यादा पसीना आता हो। पुदीना त्वचा को ठंडा और ताजा तो रखता ही है साथ ही यह आपके दिमाग इस गर्मी के मौसम में शांत रखता है।

गुलाब की पंखुड़ियां

गुलाब की पंखुड़ियों या गुलाब के अर्क से बने तेल का इस्तेमाल भी नहाने के लिए होता है। अगर आप गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे अपने बाथटब या पानी में रात भर भीगो कर रख दें। गुलाब शरीर को तरो ताजा रखने के साथ साथ मन को ताजगी से भर देता है। यह त्वचा को मुलायम, कोमल और चमकदार रखता है और त्वचा को धूप में जलने से भी बचाता है।

  • Related Posts

    International मंच पर पारंपरिक चिकित्सा की डिप्लोमेसी

    AYUSH Joint Secretary Monalisa Das represented India at an international traditional medicine conference in Iceland, highlighting Ayurveda, Yoga, and holistic healthcare while exploring global collaborations. भारत सरकार के आयुष मंत्रालय…

    Ayurveda Aahara के लिए नियम लाएगा FSSAI

    Discover how India’s “Ayurveda Aahara” initiative by FSSAI and Ministry of Ayush is standardizing traditional dietary knowledge with modern food safety for a healthier future. भारत के पारंपरिक और आयुर्वेदिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    International मंच पर पारंपरिक चिकित्सा की डिप्लोमेसी

    • By एसk
    • April 13, 2026
    • 19 views
    International मंच पर पारंपरिक चिकित्सा की डिप्लोमेसी

    Ayurveda Aahara के लिए नियम लाएगा FSSAI

    Ayurveda Aahara के लिए नियम लाएगा FSSAI

    Ayurveda on Hair Health: पेट खराब होने पर क्यों गिरते हैं बाल

    • By एसk
    • April 8, 2026
    • 63 views
    Ayurveda on Hair Health: पेट खराब होने पर क्यों गिरते हैं बाल

    Trikonasana से बनाया Asia Book of Records

    • By एसk
    • April 7, 2026
    • 118 views
    Trikonasana से बनाया Asia Book of Records

    “अब कम नहीं, ज्यादा खाना बना बीमारी की जड़”

    “अब कम नहीं, ज्यादा खाना बना बीमारी की जड़”

    Insomnia-Depression में करें Jatamansi तेल की मालिश

    Insomnia-Depression में करें Jatamansi तेल की मालिश