Strengthen immunity with Ayurveda: वायरस से बचने के लिए अपनाएं आयुर्वेद

Strengthen immunity with Ayurveda: ओमिक्रोन की तीसरी लहर की आहट को देखते हुए आयुर्वेद वैद्यों ने भी तैयारी शुरु कर दी है। बीमार होने की बजाए बीमारी से लड़ने की ताकत अपने शरीर में पैदा करने के लिए प्रेरित कर रहे आयुष के वैद्य और हकीम अपने सभी जानकारों को अपनी इम्यूनिटी को मज़बूत करने के लिए हिदायत दे रहे हैं। नोएडा के मशहूर वैद्य कपिल त्यागी बता रहे हैं कि इम्यूनिटी को बेहतर करने के लिए क्या क्या किया जाना चाहिए…

चवनप्राश
भारतीय चिकित्सा परंपरा में सदियों से चवनप्राश को अमृत बताया गया है। ख़ासकर सर्दियों में सुबह शाम या एक समय चवनप्राश का सेवन शरीर को बहुत सारी बीमारियों से बचाता है। वैद्य कपिल त्यागी के मुताबिक अपनी इम्यूनिटी को मज़बूत करने के लिए सुबह शाम एक चम्मच चवनप्राश खाना चाहिए। इससे आपके शरीर में विटमिन सी की पर्याप्त मात्रा मिल जाती है और शरीर में बीमारियों से लड़ने की ताकत आ जाती है।

आंवला
कई लोग मीठे की वजह से चवनप्राश नहीं लेना चाहते हैं, उनको शुगर में चवनप्राश मना किया जाता है। ऐसे लोगों को ताजा कच्चा आंवला लेकर उसे हल्का सा तेल में तल लेना चाहिए। जब वो थोड़ा गुलाबी जैसा हो जाए तो उसे ठंडा करके खाना चाहिए। अगर सुबह शाम इसका सेवन करेंगे तो बीमारियां आपसे कोसों दूर रहेंगी।

ड्राई फ्रूट्स
अपने शरीर को बीमारियों से लड़ने के लिए कोशिश करें कि कुछ ड्राईफ्रूट्स जरुर लें। चाहे वो बादाम हों, काजू हों या फिर अन्य सूखे मेवे हों। इससे भी शरीर में ख़ासी ताकत आती है और शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए बेहतर तरीके से तैयार होता है

काढ़ा
आयुष का बना हुआ काढ़ा भी बीमारियों ख़ासकर वायरस जैसी बीमारी से शरीर की रक्षा करता है। काढ़ा बाज़ार में तो मिलता ही है, साथ ही इसे घर में भी तैयार किया जा सकता है। अगर किसी व्यक्ति को खाली पेट काढ़ा लेने में समस्या है तो खाने के बाद इसे गुड़ या शहद के साथ लें। इसको शाम को चाय के स्थान पर भी लिया जा सकता है।

  • Related Posts

    International Yoga Day पर राष्ट्रीय पुरस्कारों की अंतिम तिथि

    The Ministry of AYUSH invites applications for the PM National Yoga Awards 2026. Individuals and organizations promoting yoga can apply before March 21 for this prestigious honor. नई दिल्ली। योग…

    Cross therapy को लेकर सख्य हुआ आयुष मंत्रालय

    Ayush Minister Prataprao Jadhav clarifies in Parliament that cross therapy is not permitted and only recognized medical systems are allowed. Government stresses patient safety and evidence-based integration of AYUSH systems.Ayush…

    One thought on “Strengthen immunity with Ayurveda: वायरस से बचने के लिए अपनाएं आयुर्वेद

    1. Interesting blog! Is your theme custom made or did you download it from somewhere? A design like yours with a few simple adjustements would really make my blog stand out. Please let me know where you got your theme. Appreciate it

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    International Yoga Day पर राष्ट्रीय पुरस्कारों की अंतिम तिथि

    International Yoga Day पर राष्ट्रीय पुरस्कारों की अंतिम तिथि

    Cross therapy को लेकर सख्य हुआ आयुष मंत्रालय

    Cross therapy को लेकर सख्य हुआ आयुष मंत्रालय

    Phool Dei health benefits बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने वाला त्यौहार

    • By एसk
    • March 17, 2026
    • 81 views
    Phool Dei health benefits बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने वाला त्यौहार

    Air Travel Yoga Protocol बचाएगा जकड़न से

    Air Travel Yoga Protocol बचाएगा जकड़न से

    AIIA GOA में Ayurveda से इलाज के लिए बेहतर हुई सुविधाएं

    AIIA GOA में Ayurveda से इलाज के लिए बेहतर हुई सुविधाएं

    knee pain ayurvedic treatment: कैसे ठीक करें घुटनों का दर्द

    • By एसk
    • March 6, 2026
    • 45 views
    knee pain ayurvedic treatment: कैसे ठीक करें घुटनों का दर्द