4 आयुर्वेदिक तत्व जो खाकर बालों को मज़बूत और काला रखा जा सकता है

तनाव और रहन सहन में बदलाव की वजह से आजकल छोटी उम्र में ही सफेद बाल या बालों के गिरने की समस्या होने लगी है। लेकिन आयुर्वेद में खानपान से ही बालों का असमय सफेद होना रोका जा सकता है।

आयुर्वेदिक डॉक्टर कृतिका उपाध्याय के मुताबिक, अगर बच्चों को समय से ही खाने में कुछ विशेष तत्व दिए जाएं तो लंबे समय तक सिर के बाल मज़बूत और काले रहते हैं। अगर आपके बच्चे के सिर में एक-दो या कई सारे सफेद बाल दिखने लगे हैं तो तुरंत ही बच्चों को खाने में यह चीजें जरूर खिलाएं।

आंवला

डॉक्टर कृतिका उपाध्याय के मुताबिक, आंवला बालों को लंबे समय तक काला और मज़बूत रखने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं, जोकि बालों को ग्रे या सफेद होना कम करता है। इसे आप बच्चों को घर पर खिला सकते हैं या फिर इसका फ्रेश जूस बनाकर पिला सकते हैं। साथ ही 3 ग्राम आंवला पाउडर को आधा चम्मच घी के साथ मिलाकर खिला सकते हैं। इसके साथ साथ 5-10 ML आंवले का जूस खाली पेट गर्म पानी के साथ मिलाकर दे सकते हैं। इसके अलावा अब आंवला कैंडी के रूप में भी आता है, इसको भी खिला सकते हैं। साथ ही बच्चों के बालों के लिए आंवला वाले तेल का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

काला तिल

काला तिल मेलेनिन के प्रोडक्शन के लिए जरुरी मेलानोसाइट एक्टिविटी को बढ़ा देता है। मेलेनिन बालों और त्वचा की पिगमेंटेशन के लिए जिम्मेदार होता है। भोजन के बाद इसको मुखवास के रूप में बच्चे को दिन में एक बार 1 बड़ा चम्मच खिला सकते हैं। कई बार बच्चा तिल खाने में नखरे करता है, ऐसे में उसे तिल के लड्डू या चिकी बनाकर भी खिलाया जा सकता हैं। इसके अलावा आप रोटी बनाने वाले आटे में भी काले तिल को मिलाया जा सकता हैं। ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसलिए घर का कोई भी सदस्य इसे खाया सकता है। वहीं तिल का तेल स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ा देता है और बालों को सफेद होने से रोकता है। इसमें विटामिन बी की मात्रा अधिक होती है। इसलिए बालों पर तिल का तेल लगाया जाना चाहिए।

करी पत्ता

करी पत्ता विटामिन ए, बी, सी और बी 12 से भरपूर होता है। इसके अलावा, ये पत्ते आयरन और कैल्शियम से भरे होते हैं। इसलिए करी पत्ता बालों के झड़ने से रोकने और सफेद बालों को बढ़ने से रोकने और हेयर ग्रोथ को सुधारने में मदद करता है। डॉक्टर के अनुसार करी पत्ता का इस्तेमाल करने से भी सफेद बालों को बढ़ने से रोका जा सकता है। इसको खाना बनाते समय सब्जी में रोज करी पत्ता डालें, पानी में 5-10 करी पत्ते उबालकर इस पानी को पी भी सकते हैं और आंवला-करी पत्ता की चटनी भी बच्चों को दी जा सकती है।

काली मुनक्का

अगर आप अपने सफेद बालों को छिपा-छिपाकर परेशान हो गए हैं तो अपनी डाइट पर ध्यान दें। डॉ. कृतिका के मुताबिक, काली किशमिश जिसे मुनक्का भी कहा जाता है, इसमें आयरन बहुत मात्रा में होता है। इसमें विटामिन सी की भी मात्रा काफी होती है, जो मिनरल्स को शरीर में तेजी से अब्सॉर्ब करने में काम करता है। साथ ही बालों को जरुरी नरिशमेंट देता है। यहां तक कि मुनक्का सफेद बालों और बालों का झड़ने से रोकता है साथ ही बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है। इसलिए आप रोज सुबह 5 भीगे हुए काले किशमिश खा सकते हैं।

  • Related Posts

    International Yoga Day पर राष्ट्रीय पुरस्कारों की अंतिम तिथि

    The Ministry of AYUSH invites applications for the PM National Yoga Awards 2026. Individuals and organizations promoting yoga can apply before March 21 for this prestigious honor. नई दिल्ली। योग…

    Cross therapy को लेकर सख्य हुआ आयुष मंत्रालय

    Ayush Minister Prataprao Jadhav clarifies in Parliament that cross therapy is not permitted and only recognized medical systems are allowed. Government stresses patient safety and evidence-based integration of AYUSH systems.Ayush…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    International Yoga Day पर राष्ट्रीय पुरस्कारों की अंतिम तिथि

    International Yoga Day पर राष्ट्रीय पुरस्कारों की अंतिम तिथि

    Cross therapy को लेकर सख्य हुआ आयुष मंत्रालय

    Cross therapy को लेकर सख्य हुआ आयुष मंत्रालय

    Phool Dei health benefits बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने वाला त्यौहार

    • By एसk
    • March 17, 2026
    • 78 views
    Phool Dei health benefits बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने वाला त्यौहार

    Air Travel Yoga Protocol बचाएगा जकड़न से

    Air Travel Yoga Protocol बचाएगा जकड़न से

    AIIA GOA में Ayurveda से इलाज के लिए बेहतर हुई सुविधाएं

    AIIA GOA में Ayurveda से इलाज के लिए बेहतर हुई सुविधाएं

    knee pain ayurvedic treatment: कैसे ठीक करें घुटनों का दर्द

    • By एसk
    • March 6, 2026
    • 41 views
    knee pain ayurvedic treatment: कैसे ठीक करें घुटनों का दर्द