WHO Global Summit: गांधीनगर में शुरु हुआ पारंपरिक चिकित्सा पद्धति पर ग्लोबल सम्मेलन

WHO Global Summit: पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों  को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन और आयुष मंत्रालय का दो दिवसीय सम्मेलन गुजरात के गांधीनगर में शुरू हो गया। इस सम्मेलन में दुनिया भर के 90 देशों से प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। करीब 27 देशों के स्वास्थ्य मंत्री भी इस सम्मेलन में आए हुए हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस ए गेब्रेयेसस ने कहा की दुनिया भर में पारंपरिक चिकित्सा मार्डन चिकित्सा से पहले से दुनियाभर में चल रही है, इसको अब मार्डन तरीके से आगे बढ़ाने की जरुरत है।

इस मौके पर इस मौके पर  केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने कहा की दुनिया भर में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियां मशहूर हो रही है। भारत सरकार ने पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को लेकर काफी काम किया है और विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर एक अपनी तरह का पहला सेंटर गुजरात के जामनगर में शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल इस सेंटर की आधारशिला रखी थी इसी के तहत पहला अंतरराष्ट्रीय पारंपरिक चिकित्सा पर सम्मेलन गांधीनगर में शुरू हुआ है, हमारी कोशिश है दुनिया भर में पारंपरिक चिकित्सा को एविडेंस बेस्ड चिकित्सा पद्धति के तौर पर और विकसित किया जाए ताकि सभी को स्वास्थ्य देने के मकसद में कामयाबी मिले। उन्होंने कहा कि 2 दिन के सम्मेलन में हम पारंपरिक चिकित्सा को दुनिया भर में आगे बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार करेंगे।

  • Related Posts

    भारत को वैश्विक हर्बल उत्पाद आपूर्तिकर्ता बनाने पर जोर

    आयुष मंत्रालय के NMPB ने विज्ञान भवन में औषधीय पौधों पर चिंतन शिविर आयोजित किया। मंत्री प्रतापराव जाधव ने भारत को वैश्विक हर्बल उत्पाद आपूर्तिकर्ता बनाने पर जोर दिया। नई…

    NIA के 50 साल: भारत बनेगा दुनिया का होलिस्टिक हेल्थ सेंटर

    जयपुर, 9 फरवरी 2026। देश के प्रमुख आयुर्वेदिक संस्थान राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA), जयपुर ने आज अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती समारोह भव्य रूप से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत को वैश्विक हर्बल उत्पाद आपूर्तिकर्ता बनाने पर जोर

    भारत को वैश्विक हर्बल उत्पाद आपूर्तिकर्ता बनाने पर जोर

    NIA के 50 साल: भारत बनेगा दुनिया का होलिस्टिक हेल्थ सेंटर

    NIA के 50 साल: भारत बनेगा दुनिया का होलिस्टिक हेल्थ सेंटर

    PM Modi का आयुर्वेद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर क्या है विजन

    • By एसk
    • February 9, 2026
    • 51 views
    PM Modi का आयुर्वेद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर क्या है विजन

    आयुर्वेद में बच्चों का विकास: जानिए समग्र पालन-पोषण के प्राचीन और वैज्ञानिक तरीके

    आयुर्वेद में बच्चों का विकास: जानिए समग्र पालन-पोषण के प्राचीन और वैज्ञानिक तरीके

    स्वप्नदोष (Nightfall) क्या है? कारण, लक्षण और प्राकृतिक उपचार

    स्वप्नदोष (Nightfall) क्या है?  कारण, लक्षण और प्राकृतिक उपचार

    Ayurveda and food: कितना खाना है जरुरी?

    Ayurveda and food: कितना खाना है जरुरी?