Swami Ramdev की दिव्य फार्मेसी पर उत्तराखंड सरकार की कड़ी कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में दवाओं पर भ्रामक विज्ञापन का मामला झेल रहे स्वामी रामदेव (Swami Ramdev) की दिव्य फार्मेसी और पतंजलि आयुर्वेद (Divya Pharmacy and Patanjali Ayurveda) पर उत्तराखंड सरकार की लाइसेंसिंग अथॉरिटी (Licensing Authority of Uttarakhand Government) ने कड़ी कार्रवाई की है। राज्य सरकार की लाइसेंसिंग अथॉरिटी ने पतंजलि आयुर्वेद और दिव्य फार्मेसी की 14 दवाओं एवं उत्पादों पर बैन लगा दिया है और उनका मैन्यूफैक्चरिंग लाइसेंस भी रद्द कर दिया है। मामला सिर्फ यहीं तक नहीं रुका बल्कि इस विभाग ने सरकार के बाकी विभागों को भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है।

उत्तराखंड सरकार की लाइसेंसिंग अथॉरिटी का यह आदेश इस महीने की शुरुआत में दवाओं पर आपत्तिजनक विज्ञापन अधिनियम और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के उल्लंघन में कंपनी के इन उत्पादों के भ्रामक विज्ञापनों की शिकायतों का संज्ञान लेने के बाद जारी हुआ है।

कौन सी दवाएं फिलहाल नहीं मिलेंगी
आदेश के अनुसार, दिव्य फार्मेसी की श्वासारि गोल्ड, श्वासारि वटी, ब्रोंकोम, श्वासारि प्रवाही, श्वासारि अवलेहा, मुक्ता वटी एक्स्ट्रा पावर, लिपिडोम, बीपी ग्रिट, मधुग्रिट, पतंजलि दृष्टि आई ड्रॉप, आईग्रिट गोल्ड और मधुनाशिनी वटी एक्स्ट्रा पावर का मैन्यूफैक्चरिंग लाइसेंस रद्द कर दिया गया है, यानि अब यह दवाएं लोगों को नहीं मिलेंगी।

यह भी पढ़ें- रैली में तस्वीर लहरा रही थी बच्ची, पीएम मोदी की पड़ी नजर तो तुरंत भेजे SPG कमांडो, फिर…

इस आदेश में कहा गया है कि बार-बार नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द किया गया है. इससे पहले 10 अप्रैल को राज्य सरकार ने कंपनी को नोटिस जारी करके जवाब मांगा था. लाइसेंस अथॉरिटी ने सुप्रीम कोर्ट में भी हलफनामा दायर किया है.

  • Ayurved Indian Bureau

    Ayurved Indian Bureau is a collective of journalists dedicated to gathering news and insights related to the Ayurveda sector. The team covers developments across the Ayurvedic industry, practitioners (Vaidyas), educational institutions, and patient communities, contributing well-researched and relevant content for the website.

    Related Posts

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Union AYUSH Minister Prataprao Jadhav has urged citizens to take the “Yoga 365” pledge, emphasizing that yoga should not be limited to International Yoga Day but become an integral part…

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    The Ministry of AYUSH is encouraging Panchayats, RWAs, and corporates to join the Yoga Park Portal initiative. The program aims to convert sections of public parks into Yoga and Wellness…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा

    आयुष मंत्रालय ने लॉन्च किया Ayush Anudan Portal

    आयुष मंत्रालय ने लॉन्च किया Ayush Anudan Portal

    High blood pressure: साइलेंट किलर से सावधान, आयुर्वेदिक जीवनशैली से कैसे करें बचाव?

    High blood pressure: साइलेंट किलर से सावधान, आयुर्वेदिक जीवनशैली से कैसे करें बचाव?

    Neem benefits in Ayurveda: आयुर्वेद का अमृत वृक्ष

    Neem benefits in Ayurveda: आयुर्वेद का अमृत वृक्ष