आयुर्वेद के नाम पर स्टेराइड मिलावट वाली दवाओं पर लगा प्रतिबंध

आयुर्वेद और यूनानी दवाओं (Ayurveda and Unani medicines) में स्टेराइड और अन्य प्रतिबंधित तत्व मिलने के बाद कुछ दवाओं पर वाराणसी के आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरोज शंकर राम ने कुछ दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है। इन दवाओं में हिमालय वैलनेस कंपनी (Himalaya Wellness Company) की लीव52, अक्षय आयुर्वेद भवन की बयाना प्लस कैप्सूल, डॉ. विश्वास आयुर्वेदा प्राइवेट लिमिटेड की विश्वास गुड्स कैप्सूल और न्यू रिविल शामिल हैं। इन दवाओं की जांच के बाद क्षेत्रिय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी ने इन दवाओं पर रोक लगा दी है।

आयुर्वेद एंव यूनानी दवाओं में मिलावट की खबरों के बाद क्षेत्रिय अधिकारी ने इन दवाओं के नमूने लिए थे और सेंपल फेल होने के बाद इन दवाओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। क्षेत्रीय जिला अधिकारी डा सरोज शंकर राम के इन दवाओं के मानकों के मुताबिक नहीं मिलने के बाद इन दवाओं को प्रतिबंधित कर दिया है। उन्होंने अखबारों और अन्य मीडिया में इस बाबत सूचित भी किया है।

जन अपील में साफ लिखा गया है कि लीव52 समेत बाकी दवाओं में तय मानकों से अधिक स्टेरायड और अन्य प्रतिबंधित नकली दवाओं की मात्रा पाई गई है। जिसकी वजह से इन चारों दवाओं पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाता है। इस दवाओं के सेवन को स्वास्थ्य के लिए ख़तरनाक भी इस अपील में बताया गया है। इसके साथ ही इन दवाओं की बिक्री करने वालों पर कानून कार्रवाही करने की बात भी कही गई है।

  • Related Posts

    औषधीय पौधों की सप्लाई चेन से बढ़ेगा निर्यात

    आयुष मंत्रालय के NMPB ने विज्ञान भवन में औषधीय पौधों पर चिंतन शिविर आयोजित किया। इसमें खेती, संरक्षण, सप्लाई चेन, ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन और निर्यात बढ़ाने की रणनीतियों पर चर्चा हुई।…

    भारत को वैश्विक हर्बल उत्पाद आपूर्तिकर्ता बनाने पर जोर

    आयुष मंत्रालय के NMPB ने विज्ञान भवन में औषधीय पौधों पर चिंतन शिविर आयोजित किया। मंत्री प्रतापराव जाधव ने भारत को वैश्विक हर्बल उत्पाद आपूर्तिकर्ता बनाने पर जोर दिया। नई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूनानी चिकित्सा को मशहूर करने के लिए मुंबई में बैठक

    यूनानी चिकित्सा को मशहूर करने के लिए मुंबई में बैठक

    औषधीय पौधों की सप्लाई चेन से बढ़ेगा निर्यात

    औषधीय पौधों की सप्लाई चेन से बढ़ेगा निर्यात

    भारत को वैश्विक हर्बल उत्पाद आपूर्तिकर्ता बनाने पर जोर

    भारत को वैश्विक हर्बल उत्पाद आपूर्तिकर्ता बनाने पर जोर

    NIA के 50 साल: भारत बनेगा दुनिया का होलिस्टिक हेल्थ सेंटर

    NIA के 50 साल: भारत बनेगा दुनिया का होलिस्टिक हेल्थ सेंटर

    PM Modi का आयुर्वेद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर क्या है विजन

    • By एसk
    • February 9, 2026
    • 56 views
    PM Modi का आयुर्वेद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर क्या है विजन

    आयुर्वेद में बच्चों का विकास: जानिए समग्र पालन-पोषण के प्राचीन और वैज्ञानिक तरीके

    आयुर्वेद में बच्चों का विकास: जानिए समग्र पालन-पोषण के प्राचीन और वैज्ञानिक तरीके