Kedarnath Dham: अभी तक कितने VIP पहुंचे बाबा केदार के दर्शनों को

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के दर्शन करने वालों की लिस्ट में रविवार को देश के थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी का नाम भी जुड़ गया। जनरल द्विवेदी रविवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। बाबा केदारनाथ के दर्शन करने वालों की भीड़ लगातार बढ़ती ही जा रही है, ख़ासकर वीआईपी बड़ी संख्या में अब बाबा केदारनाथ के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगे हैं। जहां तीर्थपुरोहितों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। उसके बाद थलसेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना और भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षा बल मंदिर के बाहर तैनात थे। बाबा केदारनाथ के दर्शन के बाद उन्होंने कहा, भगवान शिव का यह धाम दिव्य और अद्भुत है, यहां आकर मन को अपार शांति मिलती है।
केंद्रीय मंत्री जतिनराम मांझी
इससे पहले बीते शुक्रवार को केंद्रीय लघु एवं मध्यम उद्योग और उद्यमिता विकास मंत्री जीतन राम मांझी अपने परिवार के साथ केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे थे। जहां बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और श्री केदार सभा उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया था। इसके बाद उन्होंने पूरे परिवार के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन कर रूद्राभिषेक किया था। उन्होंने कहा था कि धाम के दर्शन से वे अभिभूत हैं।

रेखा गुप्ता
थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी से पहले दिल्ली में पहली बार मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता भी बाबा केदारनाथ दर्शन के लिए सपरिवार पहुंची थी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार सुबह पवित्र केदारनाथ धाम पहुंचकर सपरिवार भगवान केदार के दर्शन किए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सात बजे केदारनाथ हेलीपैड पर पहुंचीं, जहां श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और श्रीकेदार सभा के पदाधिकारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

डॉ. अरविंद पनगढ़िया

16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डाॅ. अरविंद पनगढि़या और आयोग के अन्य सदस्यों ने धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने भारतवर्ष की सुख-समृद्धि की कामना की और केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि केदारनाथ पर्यावरणीय संतुलन और आध्यात्मिक शांति का अद्वितीय संगम है।
मंगलवार को आयोग के अध्यक्ष अन्य सदस्यों के साथ केदारनाथ पहुंचे।

दर्शनों के लिए लंबी लाइनें
गौरतलब है कि इस साल केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खोले गए थे और कपाट खुलने के बाद केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अभी तक 8 लाख 65 हजार 614 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। जबकि शनिवार 7 जून को 23 हजार 532 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार का दर्शन और पूजन किया।

  • Related Posts

    बच्चों में होने वाले रोगों पर राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ का सम्मेलन

    बच्चों को होने वाले रोगों (diseases affecting children) में किस तरह से आयुर्वेद बेहतर भूमिका निभा सकता है और बिना किसी साइड इफेक्ट के बच्चों की बीमारियां ठीक की जा…

    क्यों है Pranayama जीवन को स्वस्थ और सुखी रखने का उपाए

    Practicing Pranayama: इन दिनों देश दुनिया में मानसिक रोग सबसे ज्यादा लोगों को परेशान कर रहे हैं। कई बार तो हालात ही हो जाती है कि व्यक्ति को अस्पताल में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NIA के 50 साल: भारत बनेगा दुनिया का होलिस्टिक हेल्थ सेंटर

    NIA के 50 साल: भारत बनेगा दुनिया का होलिस्टिक हेल्थ सेंटर

    PM Modi का आयुर्वेद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर क्या है विजन

    • By एसk
    • February 9, 2026
    • 51 views
    PM Modi का आयुर्वेद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर क्या है विजन

    आयुर्वेद में बच्चों का विकास: जानिए समग्र पालन-पोषण के प्राचीन और वैज्ञानिक तरीके

    आयुर्वेद में बच्चों का विकास: जानिए समग्र पालन-पोषण के प्राचीन और वैज्ञानिक तरीके

    स्वप्नदोष (Nightfall) क्या है? कारण, लक्षण और प्राकृतिक उपचार

    स्वप्नदोष (Nightfall) क्या है?  कारण, लक्षण और प्राकृतिक उपचार

    Ayurveda and food: कितना खाना है जरुरी?

    Ayurveda and food: कितना खाना है जरुरी?

    Healthy Child Development in Ayurveda: शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक देखभाल

    • By एसk
    • February 5, 2026
    • 110 views
    Healthy Child Development in Ayurveda: शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक देखभाल