Hemp Plant: भांग के पौधे में छुपा है कोरोना वायरस का अंत?

Hemp Plant: भारत में भांग के पौधे के कई चीजों का इस्तेमाल हज़ारों सालों से खाने पीने में होता रहा है। इसके बीजों की चटनी तो आज भी पहाड़ों में बड़े शौक से खाई जाती है। लेकिन अब भांग के पौधे से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है, इसकी भी स्टडी सामने आई है।

जर्नल ऑफ नेचुरल प्रोडक्ट्स में प्रकाशित एक नई स्टडी के मुताबिक कैनाबिस सैटिवा नामक भांग के पौधे में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जिनकी मदद से वायरस को शरीर पर हमला करने और उसे इसमें घुसने से रोका जा सकता है। इससे पहले लेथब्रिज यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने भी इस विषय मामले पर शोध किया था।

भांग के पौधे का कोरोना वायरस पर असर को देखने के लिए अमेरिका के ओरेगन स्टेट के ग्लोबल हेम्प इनोवेशन सेंटर, कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी और लिनुस पॉलिंग इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने मिलकर इस मुद्दे पर रिसर्च की। रिसर्च में भांग के पौधे में पाए जाने वाले दो तत्वों कैनाबीगेरोलिक एसिड (CBGA) और कैनाबीडियोलिक एसिड (CBDA) के बारे में स्टडी किया गया। इस स्टडी में वैज्ञानिकों ने पाया कि ये तत्व कोरोना वायरस (SARS-CoV-2) के स्पाइक प्रोटीन से जुड़ सकते हैं। दरअसल यही स्पाइक प्रोटीन इंसानों के शरीर में घुसकर उनके सेल्स (कोशिकाओं) को खराब करने का काम करते हैं और इसी वजह से वायरस पर दवाओं का असर भी नहीं होता।वैज्ञानिकों के मुताबिक यदि हम पहले ही इस स्पाइक प्रोटीन को भांग में मिलने वाले कंपाउंड से मिला देते हैं, तो ये हमारे शरीर को संक्रमित नहीं कर पाएगा।

वैज्ञानिकों ने अपनी स्टडी में ये दावा भी किया है कि जो तत्व वायरस से लड़ते हैं, उनसे किसी प्रकार का नशा या उनकी आदत नहीं लगती है। भांग में मौजूद बहुस सारे एसिड्स हमारे शरीर को अच्छी सुरक्षा देते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक कोरोना वायरस को टारगेट करने के लिए भविष्य में इनका प्रयोग वैक्सीन में किया जा सकता है और इन्हें सीधा मुंह के जरिए भी लिया जा सकता है। हालांकि इसके इस्तेमाल की किसी भी देश में पुष्टि नहीं की गई है

  • Related Posts

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    The Ministry of AYUSH is encouraging Panchayats, RWAs, and corporates to join the Yoga Park Portal initiative. The program aims to convert sections of public parks into Yoga and Wellness…

    आयुष मंत्रालय ने लॉन्च किया Ayush Anudan Portal

    The Ministry of Ayush has launched the Ayush Anudan Portal under the Ayush Grid initiative to streamline funding proposal submission, tracking, and monitoring through a transparent and fully digital platform.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा

    आयुष मंत्रालय ने लॉन्च किया Ayush Anudan Portal

    आयुष मंत्रालय ने लॉन्च किया Ayush Anudan Portal

    High blood pressure: साइलेंट किलर से सावधान, आयुर्वेदिक जीवनशैली से कैसे करें बचाव?

    High blood pressure: साइलेंट किलर से सावधान, आयुर्वेदिक जीवनशैली से कैसे करें बचाव?

    Neem benefits in Ayurveda: आयुर्वेद का अमृत वृक्ष

    Neem benefits in Ayurveda: आयुर्वेद का अमृत वृक्ष

    जंगली फल लसोड़ा है आयुर्वेदिक चमत्कारों से भरपूर

    जंगली फल लसोड़ा है आयुर्वेदिक चमत्कारों से भरपूर