Buransh plant: कोरोना वायरस को शरीर में घुसने से रोकेगा बूंराश का अर्क

Buransh plant: हिमालय क्षेत्रों में पाया जाने वाला एक पौधा अब कोरोना का काल बन सकता है। बुरांश के अर्थ से कोरोनावायरस की दवा बनाई जा सकती है ।आईआईटी मंडी और नई दिल्ली के इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के रिसर्च ने इसमें बड़ी कामयाबी हासिल की है।

वैज्ञानिकों ने बुरांश की पंखुड़ियों में एक फाइटोकेमिकल्स की पहचान की है, जो शरीर में कोरोनावायरस को बढ़ने से रोक सकता है। इस रिसर्च टीम की स्टडी बायोमोलीक्यूलर स्ट्रक्चर एंड डायनेमिक नामक जनरल में छपी है। बता दें कि हिमालय क्षेत्रों में बुरांश बहुतायत में पाया जाता है और स्थानीय स्तर पर इसका काफी उपयोग भी किया जाता है। स्थानीय आबादी दिल के रोग में और कई अन्य तरह के रोगों में बुरांश और इसके फूलों का उपयोग करते हैं। गर्मियों में बुरांश के पत्तों से बने जूस का काफी उपयोग किया जाता है। हिमालय और उत्तराखंड में बुरांश का पौधा काफी पाया जाता है। इस रिसर्च टीम को डॉ श्याम कुमार लीड कर रहे थे। इस टीम में आईआईटी मंडी के वैज्ञानिक भी शामिल थे। डॉक्टर रंजन नंदा और डॉक्टर सुजाता सुनील ने इस रिसर्च में अहम भूमिका निभाई है। इस रिसर्च पेपर कैसे लेखक डॉ मनीष, लिंगा, शगुन, फलक पहावा, अंकित कुमार, दिलीप कुमार वर्मा, योगेश पंत और लिंग राव और वंदना कुमारी हैं।

डॉ श्याम कुमार के मुताबिक बुरांश की पंखुड़ियों को गर्म पानी में उबालकर इससे काफी मात्रा में क्लीनिक एसिड और डेरिवेटिव निकाले जा सकते हैं। इनकी मौलिक्यूल गतिविधियों पर रिसर्च से पता चला है, कि यह फाइटोकेमिकल वायरस से लड़ने में दो तरह से काम करता है । पहला काम यह प्रोटींस के साथ जुड़ जाता है और वायरस को आगे बढ़ने से रोकता है। जबकि इसका दूसरा एंजाइम भी कोरोना को शरीर में फैलने से रोकता है। वह होस्ट सेल को शरीर के अंदर घुसने से रोकता है यानी कि आसान शब्दों में कहा जाए तो कोरोना वायरस शरीर में घुसने से बूरांश के पौधे का रस रोकता है।

  • Related Posts

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    cool-wellcation-ayurveda-summer-travel

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    A grand statue of Maharishi Sushruta, regarded as the Father of Surgery, has been installed at the Royal College of Surgeons of Edinburgh. The recognition highlights ancient India’s pioneering contributions…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    • By एसk
    • June 25, 2026
    • 113 views
    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए  विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    • By एसk
    • June 16, 2026
    • 105 views
    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा