Amla key to good health: आंवला खाएं, बालों का गिरने और सफेद होने से बचें

Amla key to good health: आयुर्वेद में आंवले को अमृत कहा गया है। आंवले में पाए जाने वाले तत्वों को देखते हुए आयुर्वेद में आंवले को बहुत सारी बीमारियों के इलाज़ और इनसे बचने में इस्तेमाल किया जाता है। आंवले में विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेड, फॉस्फोरस और कई अन्य पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। आंवला आयरन की कमी, एनीमिया की समस्या को दूर कर इम्यूनिटी को बढ़ाने में फायदेमंद माना जाता है। आंवला फेफड़ों की बीमारियों को दूर करने में भी फायदा पहुंचाता है। आंवला बालों, स्किन और पूरे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। तनाव के कारण जो पुरुष यौन समस्याओं से जूझ रहे हैं , उनके लिए आंवला किसी वरदान से कम नहीं है। आंवले में पौरुष शक्ति बढ़ाने वाले बहुत सारे तत्व पाए जाते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि आंवला किन किन बीमारियों में काम आता है।


बालों के सफेद होना-गिरने से रोकना (stop hair loss)
केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, आंवला बालों में सफेदी और बालों के गिरने में आंवला बहुत उपयोगी होता है। आंवले के फलों को कूट कर रातभर पानी में डूबो कर रखें, अगले दिन नहाने से एक घंटे पहले इसे सिर पर लगा लें। फिर सर धो लें। इससे ना सिर्फ डेंट्रफ में फायदा पहुंचेगा, बल्कि बालों का सफेद होना भी रूकेगा और बालों का गिरना भी कम होने लगेगा। अगर एक या दो ताजे आंवले रोज़ाना खाएंगे तो भी बालों की समस्याओं से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।


आंवले के सेवन के अन्य फायदे (Other benefits of consuming Amla)
कोरोना के इस दौर में शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में आंवला बहुत ही उपयोगी हो सकता है। आंवले को खाने से शरीर का खून साफ होता है। आंवला को रोजाना खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। अगर कच्चा आंवला नहीं खाया जा रहा है तो आंवले का मुरब्बा खाया जा सकता है। इससे आपका शरीर हमेशा स्वस्थ बना रहता है।

शुगर
शुगर में आंवला खाने से आप उन मंहगी दवाओं को खरीदने से बच सकते हैं, जोकि आपको जीवन भर खानी पड़ती है और ये आपकी जेब पर भी भारी पड़ती है। बस आपको इतना करना है कि 10-20 मिली ताजे आंवले के फल का रस और इतना ही ताज़ी हल्दी का रस दिन में दो बार लें। इससे आपकी शुगर नियंत्रण में आ जाएगी।

दांत में खून आना
अगर आप दांतों को कमज़ोर होने से परेशान हैं और आपके मसूड़ों में खून आने लगा है तो आंवले को सूखा लें फिर इसका बारीक चूर्ण बना लें और दांतों पर इसका मंजन करें। तीन या चार दिनों में ही आपके दांतों में खून आना बंद हो जाएगा। जिन परेशानियों से आप महंगे पेस्ट खरीदकर कई महीनों में भी छूटकारा नहीं पाते हैं, उस बीमारी से आप 20 या 30 रुपये के आंवले से कुछ दिनों में मुक्ति पा लेंगे।

  • Related Posts

    Bajra Benefits in Winter: Nutrition, Health Benefits and Ayurvedic Uses

    Discover the health benefits of bajra (pearl millet) in winter, its nutritional value, digestive benefits, and traditional Ayurvedic uses in India. As winter approaches in India, traditional foods such as…

    Navratri Fasting Benefits: What Ayurveda Says About Health

    Discover how Navratri fasting relates to Ayurvedic principles of Agni, mindful eating and digestion, along with practical tips for a healthy and balanced fast. New Delhi: Navratri is one of…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bajra Benefits in Winter: Nutrition, Health Benefits and Ayurvedic Uses

    Bajra Benefits in Winter: Nutrition, Health Benefits and Ayurvedic Uses

    Yoga for Mental Well-being

    • By एसk
    • October 13, 2026
    • 103 views
    Yoga for Mental Well-being

    Navratri Fasting Benefits: What Ayurveda Says About Health

    Navratri Fasting Benefits: What Ayurveda Says About Health

    Pitru Paksha and Mental Peace: What Ayurveda Says About Ancestral Rituals

    Pitru Paksha and Mental Peace: What Ayurveda Says About Ancestral Rituals

    Ayurveda Day 2026: India Expands Ayush Healthcare Network with 12,260 Ayushman Arogya Mandirs

    Ayurveda Day 2026: India Expands Ayush Healthcare Network with 12,260 Ayushman Arogya Mandirs

    Ayurveda Day 2026: Healthy Food Combinations for Better Digestion

    Ayurveda Day 2026: Healthy Food Combinations for Better Digestion