Ayush Drug Licence: आयुष दवाएं बनाने के लिए आसान हुई प्रक्रिया, समय भी लगेगा कम

Ayush Drug Licence: अब आयुष की दवाएं बनाने के लिए कंपनियों को संस्थानों को लाइसेंस लेने में दो महीने से ज्य़ादा का समय नहीं लगेगा। आयुष मंत्रालय इस पूरी प्रक्रिया को जहां ऑनलाइन कर दिया है। वहीं लाइसेंस के लिए आवेदन के दिन से लाइसेंस मिलने तक के लिए अधिकतम दो महीने का समय भी निर्धारित कर दिया है। यानि दो महीनों के भीतर लाइसेंस दिया ही जाएगा।

आयुष मंत्रालय के मुताबिक आयुष सेक्टर में दवाओं की उपलब्धता बढ़ाने के लिए लाइसेंस प्रक्रिया को पूरी तरह से ना सिर्फ ऑनलाइन कर दिया गया है, बल्कि अब इसके लिए समय सीमा भी तीन महीनों से घटाकर दो महीने कर दी गई है।

यह आयुर्वेद, सिद्ध और यूनानी (एएसयू) दवाओं के निर्माण के लिए तेज, कागज रहित और अधिक पारदर्शी तरीके से लाइसेंस देने की प्रक्रिया में मदद करेगा। आयुष मंत्रालय ने इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। निर्माता www.e-aushadhi.gov.in पर लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ये लाइसेंस पांच सालों के लिए मान्य होगा, उसके बाद लाइसेंस की समीक्षा कर उसे एक्सटेंशन दिया जाएगा।

देश में फिलहाल 9 हज़ार से ज्य़ादा आयुष दवाएं बनाने वाले मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट हैं। 2014 के बाद से इन दवा कंपनियों को लाइसेंस देने में तेज़ी आई है। 2014 में ही आयुष को एक विभाग से एक मंत्रालय में बदला गया था। इसके बाद से ही आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्धा, यूनानी और होम्योपैथी की दवाओं की बेहतर उपलब्धता के लिए दवा मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट को लाइसेंस देने की प्रक्रिया को आसान किया गया है।

  • Related Posts

    International Yoga Day पर राष्ट्रीय पुरस्कारों की अंतिम तिथि

    The Ministry of AYUSH invites applications for the PM National Yoga Awards 2026. Individuals and organizations promoting yoga can apply before March 21 for this prestigious honor. नई दिल्ली। योग…

    Cross therapy को लेकर सख्य हुआ आयुष मंत्रालय

    Ayush Minister Prataprao Jadhav clarifies in Parliament that cross therapy is not permitted and only recognized medical systems are allowed. Government stresses patient safety and evidence-based integration of AYUSH systems.Ayush…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    International Yoga Day पर राष्ट्रीय पुरस्कारों की अंतिम तिथि

    International Yoga Day पर राष्ट्रीय पुरस्कारों की अंतिम तिथि

    Cross therapy को लेकर सख्य हुआ आयुष मंत्रालय

    Cross therapy को लेकर सख्य हुआ आयुष मंत्रालय

    Phool Dei health benefits बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने वाला त्यौहार

    • By एसk
    • March 17, 2026
    • 78 views
    Phool Dei health benefits बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने वाला त्यौहार

    Air Travel Yoga Protocol बचाएगा जकड़न से

    Air Travel Yoga Protocol बचाएगा जकड़न से

    AIIA GOA में Ayurveda से इलाज के लिए बेहतर हुई सुविधाएं

    AIIA GOA में Ayurveda से इलाज के लिए बेहतर हुई सुविधाएं

    knee pain ayurvedic treatment: कैसे ठीक करें घुटनों का दर्द

    • By एसk
    • March 6, 2026
    • 41 views
    knee pain ayurvedic treatment: कैसे ठीक करें घुटनों का दर्द