Beauty from Yoga : सुंदर चेहरे और स्किन के लिए करें योग

Beauty from Yoga : सौंदर्य प्रसाधनो के विज्ञापन में चमकते चेहरों को प्रशंसा की नज़रों से देखते हुए हम अक्सर सोचते हैं कि काश हमारी त्वचा(skin) भी ऐसी ही जवान व ख़ूबसूरत (Beautiful) होती। लेकिन यह कोई काल्पनिक सपना नहीं है। अब आप भी अपनी स्वस्थ, चमकती त्वचा (Healthy glowing skin) को दर्शा कर ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। और खुशख़बरी यह है: कोई रासायनिक तत्व और महँगे सौंदर्य प्रसाधनो (Beauty Products) के बिना आप ऐसी त्वचा पा सकते है सिर्फ़ योग से और ऐसी चमकती त्वचा जो सालों तक संजोकर रखी जा सकती है। परंतु उपायों की ओर जाने से पूर्व , पहले हमें त्वचा की समस्याओं (Skin Problems) के बारे में जानना होगा जैसे झुर्रियाँ (wrinkle)और काले धब्बे (Black spots) आदि के कारण।

त्वचा की समस्याओं के कारण | causes of skin problems

  • कुछ महिलाओं की त्वचा में समय से पूर्व ही झुर्रियाँ (wrinkle) पड़नी शुरु हो जाती है क्योंकि उनका रहन सहन का तरीका अस्वस्थ आदतों जैसे सिगरेट (Cigrette), शराब, (Alcohol)ड्रग्स (Drugs)और खाने पीने की ग़लत आदतें तथा तनाव प्रमुख भूमिका निभाता है।
  • कील मुहासें या झाइयाँ प्रत्येक उम्र की स्त्रियों के लिए एक सामान्य समस्या है।कभी कभी यह हॉर्मोन्स के असंतुलन के कारण भी हो जाती है। इसके लिए अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह समय के साथ अपने आप ही ठीक हो जाती है।
  • असंतुलित पाचन भी मुहासों का कारण है।

उत्तम रक्त परिसंचरण के लिए योग आसन​ | Yoga asanas for good blood circulation

इन आसनों के अभ्यास से चेहरे और सिर के भाग में रक्त परिसंचरण बढ़ता है। ये आपको प्राकृतिक रूप से सुन्दर त्वचा देता है।

Bhujangasan

1. भुजंगासन | Bhujangasana (Cobra Pose)

पीठ और कंधे से कड़ापन कम करता है। आपको विश्राम देकर आपकी मनोदशा को अच्छा करता है। आपकी त्वचा को चिकना और लचीला करता है।

Matsyasana

2. मत्स्यासन | Matsyasana (Fish Pose)

सांस की गहराई बढ़ाता है, हार्मोन के असंतुलन ठीक करता है और मांसपेशियों को आराम देता है। त्वचा अधिक लचीली और दृढ हो जाती है।

Halasana

3. हलासन | Halasana (Plough Pose)

चेहरे और सिर में रक्त प्रवाह को बढ़ाता है। परिणामस्वरूप त्वचा में निखार आ जाता है।

Sarvangasana

4. सर्वांगासन | ​Sarvangasana (Shoulder Stand Pose)

सर्वांगासन सिर में रक्त के प्रवाह को बढाकर त्वचा की चमक में वृद्धि करता है। साथ ही ये दानों और मुहांसों से मुक्ति दिलाने में मदद करता है।

Trikonasana

5. त्रिकोणासन | Trikonasana (Triangle Pose)

आपके चेहरे और सिर में रक्त प्रवाह में वृद्धि करता है। ऑक्सीजन की अधिक मात्रा में आपूर्ति त्वचा की चमक में वृद्धि के रूप में दिखती है।

Shishuasana

6. शिशुआसन | Shishuasana (Child Pose)

शिशुआसन से भी सिर के हिस्से में रक्त परिसंचरण बढ़ता है और तनाव और थकावट को दूर करता है।

सभी आसन जिसमें सिर नीचे होता है तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करते है सिर में अधिक ऑक्सीजन और रक्त प्रवाह होता है जिससे हमारा उपापचय और ऊर्जा का स्तर बढ़ता है।

  • Related Posts

    Ayurveda on Hair Health: पेट खराब होने पर क्यों गिरते हैं बाल

    Discover the Ayurvedic connection between digestion, gut health, and hair. Learn how Agni, doshas, and toxins influence hair fall and growth naturally. अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो अलग…

    Trikonasana से बनाया Asia Book of Records

    Yoga Mahotsav 2026 at Lonar, Maharashtra set an Asia Book of Records milestone with the largest Trikonasana gathering, marking the 75-day countdown to International Day of Yoga 2026. Morarji Desai…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Nepali New Year: Embassy में लगी आरोग्य वाटिका

    Nepali New Year: Embassy में लगी आरोग्य वाटिका

    International मंच पर पारंपरिक चिकित्सा की डिप्लोमेसी

    • By एसk
    • April 13, 2026
    • 29 views
    International मंच पर पारंपरिक चिकित्सा की डिप्लोमेसी

    Ayurveda Aahara के लिए नियम लाएगा FSSAI

    Ayurveda Aahara के लिए नियम लाएगा FSSAI

    Ayurveda on Hair Health: पेट खराब होने पर क्यों गिरते हैं बाल

    • By एसk
    • April 8, 2026
    • 65 views
    Ayurveda on Hair Health: पेट खराब होने पर क्यों गिरते हैं बाल

    Trikonasana से बनाया Asia Book of Records

    • By एसk
    • April 7, 2026
    • 124 views
    Trikonasana से बनाया Asia Book of Records

    “अब कम नहीं, ज्यादा खाना बना बीमारी की जड़”

    “अब कम नहीं, ज्यादा खाना बना बीमारी की जड़”