Benefits of Tadasana: मोबाइल एडिक्शन से परेशान माता-पिता बच्चों को कराएं ताड़ासन

Discover the amazing benefits of Tadasana (Mountain Pose) in Hindi. Learn how Tadasana improves posture, strengthens the spine, enhances balance, and supports overall health.

Benefits of Tadasana: ताड़ासन (Mountain Pose) योग का एक मूलभूत आसन है, जिसे खड़े होकर किया जाता है। यह देखने में बहुत ही आसान लगता है। यह आसन पूरे शरीर की मांसपेशियों को सक्रिय कर देता है और सिर्फ शरीर का संतुलन ही नहीं करता, बल्कि मानसिक स्थिरता भी लाता है। बच्चों के लिए और युवाओं के लिए यह एकाग्रता बढ़ाने और सही मुद्रा (पोश्चर) विकसित करने में मदद करता है। आयुर्वेद और योगशास्त्र के अनुसार, ताड़ासन शरीर में ऊर्जा के प्रवाह को संतुलित करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। जो बच्चें मोबाइल या अन्य गलत आदतों से परेशान हैं, उनको यह एक छोटा सा आसन बहुत फायदे पहुंचा सकता है।

ताड़ासन के प्रमुख फायदे

रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है। ताड़ासन रीढ़ को सीधा और लचीला बनाता है। जो लोग ऑफिस में लगातार बैठकर काम करते हैं, उन लोगों के लिए यह आसन बेहद लाभकारी है। आपको बीच बीच में उठकर ताड़ासन करना चाहिए। यह पीठ दर्द, कमर दर्द और झुकाव (slouching) की समस्या को कम करने में मदद करता है।

पोश्चर सुधारने वाला आसन

    गलत बैठने और खड़े होने की आदत से शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है। ताड़ासन को नियमित तौर पर करने से शरीर का संतुलन ठीक होता है और शरीर की मुद्रा सुधरती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।

    लंबाई बढ़ाने में सहायक

      बच्चों और किशोरों में यह आसन लंबाई बढ़ाने में मददगार माना जाता है क्योंकि यह रीढ़ और पैरों की मांसपेशियों को खींचता है।

      पैरों और घुटनों को मजबूत करता है

        यह आसन जांघों, घुटनों और टखनों को मजबूत बनाता है। जिन लोगों को पैरों में कमजोरी या हल्का दर्द रहता है, उनके लिए यह उपयोगी है।

        मानसिक संतुलन और एकाग्रता बढ़ाता है

          ताड़ासन करते समय श्वास पर ध्यान केंद्रित करने से मन शांत होता है। यह तनाव और चिंता को कम करने में सहायक है।

          पाचन तंत्र को सक्रिय करता है

            ताड़ासन शरीर के अंदरूनी अंगों को सक्रिय कर देता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से कार्य करता है। जिन लोगों को पेट की समस्या रहती है, उन्हें ताड़ासन रेगुलर करना फायदेमंद देता है।

            ताड़ासन कैसे करें?

            सीधे खड़े हो जाएं और पैरों को मिलाकर रखें।

            दोनों हाथों को शरीर के साथ सीधा रखें।

            धीरे-धीरे हाथों को ऊपर उठाएं और उंगलियों को इंटरलॉक करें।

            एड़ियों को ऊपर उठाकर पंजों पर खड़े हो जाएं।

            पूरे शरीर को ऊपर की ओर खींचें और सामान्य श्वास लें।

            10–30 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें।

            धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट आएं।

            किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?

            गंभीर कमर दर्द वाले व्यक्ति

            चक्कर आने की समस्या वाले लोग

            गर्भवती महिलाएं (आयुर्वेदाचार्या या योगाचार्या की सलाह से करें)

            ताड़ासन एक सरल लेकिन अत्यंत प्रभावी योगासन है। यह शरीर को संतुलित, मजबूत और लचीला बनाता है। नियमित अभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है। यदि आप रोज़ 5–10 मिनट ताड़ासन का अभ्यास करते हैं, तो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे सकते हैं।

            Related Posts

            AIIA New Delhi has launched the six-month Garbhini Mitra course for 2026–27

            AIIA New Delhi has launched the six-month Garbhini Mitra course for 2026–27. Check eligibility, August 31 deadline, curriculum and career opportunities. New Delhi: The All India Institute of Ayurveda (AIIA),…

            Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

            Union Ayush Minister Prataprao Jadhav launched CCRAS-PARAMPARA, Ayur-Dict app, and new digital research platforms to strengthen evidence-based Ayurveda, promote AI-driven research, and position India as a global Ayurveda and wellness…

            Leave a Reply

            Your email address will not be published. Required fields are marked *

            You Missed

            Ayurveda Ecosystem: Research, Education, Standards & Global Growth

            Ayurveda Ecosystem: Research, Education, Standards & Global Growth

            Kamla Trust Steps Up Relief Efforts for Assam Flood Victims

            Kamla Trust Steps Up Relief Efforts for Assam Flood Victims

            AIIA New Delhi has launched the six-month Garbhini Mitra course for 2026–27

            AIIA New Delhi has launched the six-month Garbhini Mitra course for 2026–27

            Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

            Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

            आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

            आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

            दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

            दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके