Cardamom benefits : इलायची खाने अनंत फायदे नहीं जानते होंगे आप, इस तरीके से खाना है सबसे फायदेमंद

Elaichi khaane ke faayde : इलायची का सेवन सिर्फ खाने के फ्लेवर को नहीं बढ़ाता, सेहत के लिए भी इलायची बेहद फायदेमंद है. ये इंफेक्शन से लड़ने में मददगार है और इम्यु​निटी बूस्टर की तरह काम करती है. 

इलायची का सेवन सिर्फ खाने के फ्लेवर को नहीं बढ़ाता, सेहत के लिए भी इलायची बेहद फायदेमंद है. ये इंफेक्शन से लड़ने में मददगार है और इम्यु​निटी बूस्टर की तरह काम करती है. इलायची का इस्तेमाल आप चाय से लेकर कई तरह के व्यंजन बनाने में करते हैं. इसके अलावा माउथ फ्रेशनर के रूप में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है.

इंफेक्शन से लड़ने में मददगार

नैचुरल फ्लेवरिंग एजेंट इलायची के सेवन से आपको कई फायदे मिलेंगे. इसमें मौजूद नैचुरल कम्पाउंड और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज बीमारियों, इंफेक्शन से लड़ने में मददगार होती है. आयुर्वेद के अनुसार, इलायची ​एक त्रिदोषिक है, जो सभी तीन दोषों को बैलेंस करती है. ये आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखती है. साथ ही ब्लड प्रेशर, अस्थमा और कार्डियक हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है.

ब्लोटिंग और गैस की समस्या में 

ब्लोटिंग और गैस की समस्या में इलायची का सेवन बेहद कारगर होगा. ये कफ दोष को बैलेंस करती है. खास करके फेफड़ों और पेट में. वात दोष में भी इसका सेवन लाभकारी होता है. इलायची सबसे अच्छे Antioxidant के रूप में काम करती है और ब्लड प्रेशर, अस्थमा, अपच और Dysuria सहित कई तरह के डिसऑर्डर्स में इसका सेवन फायदा पहुंचाता है. इलायची का सेवन उल्टी, पेट से जुड़ी बीमारियों, गले में इरिटेशन, सांसों की बदबू, हिचकी आने, अपच और हद से ज्यादा प्यास लगने की समस्या में फायदेमंद है.

खाने का सही तरीका

आयुर्वेद के अनुसार इलायची में वॉर्मिंग और डिटॉक्सीफाइंग इफेक्ट होता है. इसे खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसे कच्चा चबाकर खाएं या इसे चाय में मिलाकर पिएं. इसके पाउडर को घी और शहद में मिलाकर भी खा सकते हैं.  सांसों की बदबू और डायरिया की समस्या में इलायची को चबाकर या ऐसे ही मुंह में कुछ देर रखकर खा सकते हैं. इस तरीके से खाने से इलायची का जूस धीरे-धीरे गले के अंदर जाता है.

  • Related Posts

    बच्चों में होने वाले रोगों पर राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ का सम्मेलन

    बच्चों को होने वाले रोगों (diseases affecting children) में किस तरह से आयुर्वेद बेहतर भूमिका निभा सकता है और बिना किसी साइड इफेक्ट के बच्चों की बीमारियां ठीक की जा…

    Kedarnath Dham: अभी तक कितने VIP पहुंचे बाबा केदार के दर्शनों को

    Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के दर्शन करने वालों की लिस्ट में रविवार को देश के थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी का नाम भी जुड़ गया। जनरल द्विवेदी रविवार को केदारनाथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत को वैश्विक हर्बल उत्पाद आपूर्तिकर्ता बनाने पर जोर

    भारत को वैश्विक हर्बल उत्पाद आपूर्तिकर्ता बनाने पर जोर

    NIA के 50 साल: भारत बनेगा दुनिया का होलिस्टिक हेल्थ सेंटर

    NIA के 50 साल: भारत बनेगा दुनिया का होलिस्टिक हेल्थ सेंटर

    PM Modi का आयुर्वेद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर क्या है विजन

    • By एसk
    • February 9, 2026
    • 51 views
    PM Modi का आयुर्वेद में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर क्या है विजन

    आयुर्वेद में बच्चों का विकास: जानिए समग्र पालन-पोषण के प्राचीन और वैज्ञानिक तरीके

    आयुर्वेद में बच्चों का विकास: जानिए समग्र पालन-पोषण के प्राचीन और वैज्ञानिक तरीके

    स्वप्नदोष (Nightfall) क्या है? कारण, लक्षण और प्राकृतिक उपचार

    स्वप्नदोष (Nightfall) क्या है?  कारण, लक्षण और प्राकृतिक उपचार

    Ayurveda and food: कितना खाना है जरुरी?

    Ayurveda and food: कितना खाना है जरुरी?