Day Naps In Ayurveda : दिन मे सोना हो सकता है हानिकारक

Day Naps In Ayurveda अक्सर आपने देखा होगा कि लोगों को दोपहर के खाने के बाद सोने की आदत होती है (Lifestyle), हो सकता है आप भी उनमें से ही एक हों. लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि दोपहर को सोना आपकी सेहत के कितना अच्छा है. दरअसल, आयुर्वेद में ऐसे कई सवालों के जवाब छिपे हुए हैं, जिसमें दिन में सोने के फायदे और नुकसान के बारे में बताया गया है. आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए ऐसी ही कुछ जानकारी लेकर आए हैं. 

दिन में सोने के हो सकते है कई नुकसान

देर रात तक नींद नहीं आना
अक्सर दिन में ज्यादा सोने वाले लोगों को देर रात तक नींद नहीं आती, जिसकी वजह से वो रात में देर से सोते हैं और सुबह देर से उठते हैं. ऐसी दिनचर्या लंबे समय तक होने पर ये कई बीमारियों की वजह बन सकता है. अच्छे स्वास्थ्य के लिए सुबह जल्दी उठना जरूरी है

शरीर में आलस रहना
अगर आप दिन के समय सोते हैं, तो सारा दिन आप आलस और थका हुआ महसूस करेंगे. आपके आंतरिक अंग ठीक से काम नहीं कर पाएंगे, जैसा उन्हें करना चाहिए और आप कोई भी काम सही ढंग से नहीं कर पाएगें. 

मोटापे की वजह
अक्सर लोग दोपहर का खाना खाने के बाद तुरंत बिस्तर पर लेट जाते हैं. लंबे समय कर ऐसा करने से ये मोटापे की वजह बन सकता है. तो लोग बढ़े हुए वजन की समस्या से परेशान हैं उनके लिए दोपहर में सोना और ज्यादा खतरनाक माना जाता है.   

आयुर्वेद के अनुसार
आयुर्वेद के अनुसार, दिन के समय झपकी लेना अच्छा नहीं माना गया है. इससे शरीर में  कफ और पित्त दोष के बीच असंतुलन हो सकता है. यह असंतुलन शरीर के कामकाज को प्रभावित कर सकता है.

इनके लिए दोपहर में सोना है फायदेमंद
1. बच्चों के लिए दोपहर में सोना फायदेमंद माना जाता है. पढ़ाई करने के बीच में कुछ मिनट की झपकी उनके दिमाग को तरोताजा और तेज करने में मदत करती है. 
2. घर के बुजुर्ग लोग अपने शरीर और दिमाग को आराम देने के लिए दिन में सो सकते हैं.
3. वो महिलाएं, जिन्होंने हाल ही बच्चे को जन्म दिया हो उनके लिए दोपहर में सोना काफी फायदेमंद माना जाता है. 
4. जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं या शारीरिक रूप से कमजोर हैं उनके लिए भी दिन में सोना काफी फायदेमंद है. 
5. जिनकी कोई सर्जरी हुई हो या फिर किसी बीमारी से रिकवर हो रहे हों उनके लिए भी दिन में सोना काफी फायदेमंद माना जाता है

  • Related Posts

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    cool-wellcation-ayurveda-summer-travel

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा

    Explore the spiritual significance of Panch Kedar in Uttarakhand’s Garhwal Himalayas. Discover the Mahabharata connection, Lord Shiva’s divine forms, karma liberation, and the path to moksha. उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    • By एसk
    • June 25, 2026
    • 137 views
    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए  विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    • By एसk
    • June 16, 2026
    • 126 views
    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड