Viral Fever : बस इन 4 आयुर्वेदिक तरीकों से मिलेगा वायरल फीवर से छुटकारा 

Ayurveda Remedies For Fever: मौसम weather में बदलाव के समय होने वाली एलर्जी (Allergy) और वायरल बुखार (Viral Fever) से परेशान लोग अपनी मेडिकल किट में दवाएं और इन्हेलर साथ रखते हैं. तमाम एहतियात बरतने के बावजूद अगर वायरल फीवर हो जाए तो आप घरेलू नुस्खों से भी लाभ उठा सकते हैं.   

How to get rid of fever : वायरल फीवर (Viral Fever) बदलते मौसम में होने वाली एक सामान्य बीमारी है. जो आजकल तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है. अक्सर बारिश के बाद निकली धूप आपके शरीर के टेंप्रेचर में बदलाव कर देती है, जिससे आपकी इम्युनिटी यानी शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती है. ऐसे में बुखार के बैक्टीरिया शरीर में जगह बना लेते हैं. ह्यूमन बॉडी में होने वाले इंफेक्शन को भी वायरल की वजह माना जाता है.

बुखार के लक्षण (Symptoms)

वायरल फीवर एक संक्रामक बीमारी है. जो एक शरीर से दूसरे शरीर में तेजी से फैलती है. इसी वजह से अक्सर पूरा परिवार इसकी चपेट में आ जाता है. आइये आपको बताते हैं इसके लक्षण और संकेत, जिन्हें जानना सभी के लिये जरूरी है. वायरल के सामान्य लक्षणों की बात करें तो बुखार, सिर दर्द, डायरिया, जोड़ों में दर्द, आंखों का लाल होना, शरीर में चकत्ते पड़ना, शरीर का तापमान बढ़ना, उल्टी और दस्त लगना, ठंड और कंपकपी लगना, सर्दी-जुकाम, नाक बहने के साथ सिरदर्द और पूरे बदन में दर्द होना हो सकता है. 

घरेलू नुस्खे (Home Remedies)

1. हल्दी और सौंठ का पाउडर: वायरल फीवर (Viral Fever) में हल्दी और सौंठ का पाउडर काफी फायदेमंद है. सौंठ यानी कि अदरक का पाउडर, जिसमें फीवर को ठीक करने वाले गुण मौजूद होते हैं. इसके लिए बस आपको एक छोटी चम्मच हल्दी, एक चम्मच काली मिर्च का पाउडर, थोड़ी सी चीनी और एक चम्मच सौंठ का पाउडर मिलाएं. इन सभी चीजों का एक कप पानी में उबाल लें. ठंडा करने के बाद थोड़ी-थोड़ी देर में पिएं.

2. तुलसी: वायरल फीवर (Viral Fever) से निजात पाने के लिए आप तुलसी (Basil) की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. तुलसी (Basil) की पत्तियां चबाने से शरीर में फैल रहे वायरस से निजात मिल सकती है. आप 10 से 15 तुलसी (Basil) के पत्तों को एक चम्मच लौंग के पाउडर के साथ एक लीटर पानी में तब तक उबालिए, जब तक वो मात्रा में आधा ना हो जाये. इसके बाद ठंडा होने पर उस पानी को छान लें और हर घंटे में उसका सेवन करें, इससे आपको काफी आराम मिलेगा.

3. धनिये की चाय (Coriander Tea): ये स्पेशल चाय, वायरल फीवर से छुटकारा दिलाने में मददगार हो सकती है. धनिया में मौजूद औषधीय गुण सेहत के लिए फायदेमंद है. जब भी आपको वायरल फीवर (Viral Fever) जैसा महसूस हो तो आप धनिये (Coriander Tea) की चाय का सेवन जरूर करें.

4. मेथी का पानी: वायरल फीवर (Viral Fever) से जल्द छुटकारा पाने के लिए एक कप मेथी के दाने लें. उसे रातभर भिगों कर रख दें और सुबह छान लें. इसे हर एक घंटे में पिएं.

  • Related Posts

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    Union Ayush Minister Prataprao Jadhav launched CCRAS-PARAMPARA, Ayur-Dict app, and new digital research platforms to strengthen evidence-based Ayurveda, promote AI-driven research, and position India as a global Ayurveda and wellness…

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    Dr. Ashok Kumar Varshney, National Organizing Secretary of Aarogya Bharti, emphasizes the organization’s commitment to preventive healthcare and holistic well-being based on ‘From Illness to Wellness to Happiness’. अखिल भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    • By एसk
    • June 25, 2026
    • 134 views
    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए  विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    • By एसk
    • June 16, 2026
    • 119 views
    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड