Good sleep for health: बेहतर नींद आपको दे सकती है बेहतर स्वास्थ्य

Good sleep for health: नींद किसी भी व्यक्ति के जीवन के सबसे महत्वपूर्ण कामों में से एक है। आयुर्वेद के मुताबिक स्वस्थ्य जीवन के लिए स्वस्थ्य नींद बहुत ही जरूरी है। जो व्यक्ति अच्छी नींद लेते हैं, वो बहुत सी बीमारियों से बचे रहते हैं। अगर नींद बेहतर या कम होगी तो शरीर में बीमारियां घर करने लग जाएंगी और धीरे धीरे इसका असर आपके शरीर पर नज़र आने लगेगा। जो लोग कम सोते हैं, उनका चेहरा धीरे धीरे मुर्झाने लगता है।

वैद्य अनुप गुप्ता, अध्यक्ष IMA Ayush, Delhi NCR

दिल्ली एनसीआर आईएमए आयुष के अध्यक्ष वैद्य अनुप कुमार गुप्ता के मुताबिक आयुर्वेद के शास्त्रों में नींद को बहुत ही जरुरी बताया गया है, रोज़ कम से कम छह से आठ घंटों की नींद स्वस्थ्य शरीर के लिए जरुरी है। जब आप सो रहे होंते हैं तो शरीर अपने आपको रिपेयर करने में लगा होता है। दिनभर काम करने की वजह से जो शरीर थक जाता है, वो थकान दूर होती है और शरीर के अंदर इस दौरान सीधा ऑक्सीजन जा रही होती है। इससे दिन में काम के दौरान जो विषैले तत्वों का निर्माण हुआ है, वो भी बाहर निकल जाते हैं। जहां तक कोरोना का सवाल है तो कोरोना में शरीर बहुत ही कमज़ोर हो जाता है। इसलिए उस दौरान तो नींद बहुत ही जरुरी है। लिहाजा नींद के लिए जो भी किया जा सकता है, वो किया जाना चाहिए।

नींद के लिए क्या करें

अच्छी नींद के लिए जरूरी है कि आपके सोने का रोज़ एक समय निश्चित हो, यानि अगर आप 10.30 बजे सोने जाते हैं तो आपको उस समय तक सोने चले जाना चाहिए। नहीं तो आपकी बॉडी क्लॉक नींद को लेकर कंफ्यूज हो जाएगी। इससे आपको नींद समय पर आने में परेशानी होने लगेगी।

टीवी से रहें दूर

रात को सोते समय टीवी देखना एक बहुत ही बुरी आदत है। अगर आप बेड पर पहुंचकर टीवी देखते हैं तो यकीन मानिए कि आपकी नींद अच्छी नहीं होगी। इसलिए सोते वक्त टीवी, मोबाइल से दूरी बना लें। टीवी और मोबाइल के कलर आपके दिमाग को ऐसा आभास देते हैं कि अभी रात नहीं हुई है, लिहाजा आपको नींद आने में परेशानी होती है।

चाय काफी से दूरी

कुछ लोगों को शाम को या रात को चाय का काफी पीने की आदत होती है, जो लोग ऐसा करते हैं, उनकी नींद बड़ी ही डिस्टर्ब होती है। दरअसल चाय या काफी से दिमाग उत्तेजित हो जाता है और फिर वो नींद के मोड में नहीं जाता। इसलिए चाय और काफी से दूरी बनानी चाहिए।

म्यूजिक थैरेपी

कुछ लोगों को देरी से नींद आने की परेशानी होती है, बिस्तर पर करवटें बदलने के बाद भी नींद नहीं आती तो ऐसे लोगों को म्यूजिक थैरेपी का इस्तेमाल करना चाहिए। लाइट म्यूजिक आपको नींद आने में आसानी होती है। अगर फिर भी नींद नहीं आए तो पंजों की मसाज भी अच्छी नींद आने में मदद कर सकती है।

  • Related Posts

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    cool-wellcation-ayurveda-summer-travel

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    A grand statue of Maharishi Sushruta, regarded as the Father of Surgery, has been installed at the Royal College of Surgeons of Edinburgh. The recognition highlights ancient India’s pioneering contributions…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    • By एसk
    • June 25, 2026
    • 111 views
    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए  विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    • By एसk
    • June 16, 2026
    • 102 views
    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा