Social Media ayurveda upchar: बिना जानकारी आयुर्वेदिक या अन्य उपचार बताने वालों के लिए सरकार हुई सख्त

Social Media ayurveda upchar: आयुर्वेद उपचार या अन्य चिकित्सा पद्धति के नाम पर भ्रामक जानकारी और विज्ञापनों के जरिए लोगों को बरगलाने वालों पर सरकार सख्त हो गई है। हेल्थ और वैलनेस के एरिया में काम करने वाली मशहूर हस्तियों- इनफ्लुएंसर के लिए सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी कर दी है।

इनके निर्देशों के मुताबिक, अब यह इनफ्लुएंसर अपनी तरफ से लोगों का इलाज बताते हैं तो इन पर कार्रवाई होगी। नए दिशा निर्देशों में कहा गया है की मान्यता प्राप्त संस्थानों से प्रमाण पत्र लेने वाले डॉक्टर स्वास्थ्य एवं फिटनेस एक्सपर्ट्स को भी अपने बारे में जानकारी देनी होगी। वह अगर किसी उत्पाद या सेवा का प्रचार करते हैं या उसमें किसी स्वास्थ्य संबंधी कोई दवा या जानकारी देते हैं तो उसमें उन्हें बताना होगा कि वह प्रमाणित विशेषज्ञ या फिर डॉक्टर हैं। यह दिशानिर्देश 9 जून 2022 को जो नोटिफिकेशन जारी किया गया था, उसी का विस्तार है। निर्देशों को स्वास्थ्य मंत्रालय, आयुष मंत्रालय, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण एवं भारतीय विज्ञापन मानक परिषद के साथ चर्चा के बाद जारी किया गया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर खाने पीने की चीजों उनसे हेल्थ पर पड़ने वाले असर, बीमारियों की रोकथाम, इलाज- चिकित्सा और इम्यूनिटी बढ़ाने की बातों को लेकर बहुत सारे मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारियां दी जाती है, जबकि इनमें से बहुत सारे ना ही विशेषज्ञ हैं और ना ही डॉक्टर्स। यह बगैर किसी ठोस तथ्यों के सोशल मीडिया पर आयुर्वेदिक उपचार बताते हैं और उनकी वजह से कई बार कई लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां पैदा हो जाती हैं, इसी वजह से सरकार ने यह नए दिशा निर्देश जारी किए हैं।

  • Related Posts

    Holi & Health: रंगों का त्यौहार कैसे रखता है आपको हेल्थी

    Discover the health benefits of Holi from an Ayurvedic perspective. Learn how Holika Dahan, natural colors, sunlight, and seasonal balance help boost immunity, detox the body, and improve mental well-being.…

    Ayurvedic Parenting: बच्चों को प्रकृति से जोड़े और बीमारियों को दूर भगाएं

    Discover how Ayurvedic parenting connects children with nature to boost immunity, balance doshas, and prevent common illnesses. Learn natural ways to raise healthy, strong, and disease-free kids through Ayurveda. Ayurvedic…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Holi & Health: रंगों का त्यौहार कैसे रखता है आपको हेल्थी

    Holi & Health: रंगों का त्यौहार कैसे रखता है आपको हेल्थी

    Ayurvedic Parenting: बच्चों को प्रकृति से जोड़े और बीमारियों को दूर भगाएं

    Ayurvedic Parenting: बच्चों को प्रकृति से जोड़े और बीमारियों को दूर भगाएं

    Ayurvedic treatment for stomach problems: पेट में समस्या हो तो यह आजमाएं

    Ayurvedic treatment for stomach problems: पेट में समस्या हो तो यह आजमाएं

    Unani Day 2026: समाज की भलाई के लिए हकीम अजमल खां ने किया जीवन समर्पित

    Unani Day 2026: समाज की भलाई के लिए हकीम अजमल खां ने किया जीवन समर्पित

    Skin problems को ठीक करने के लिए यह आजमाएं

    • By एसk
    • February 26, 2026
    • 84 views
    Skin problems को ठीक करने के लिए यह आजमाएं

    National Arogya Fair 2026: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने किया उद्घाटन

    National Arogya Fair 2026: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने किया उद्घाटन