Home made scrub: घर में बनाएं स्क्रब, चेहरे को करें जवां

Home made scrub: मौसम बहुत ही सख्त है, ऐसे में उसका सबसे पहला प्रहार स्किन पर होता है। इससे स्किन को बहुत नुकसान होता है। इसकी वजह से स्किन काली पड़ जाती है। इसे डेड स्किन भी कहते हैं। कई बार स्किन की ठीक से देखभाल नहीं हो पाती या धूल-मिट्टी, प्रदूषण और उम्र की वजह से डेड स्किन बढ़ने लगती है। अगर ठीक समय पर इसपर ध्यान न दिया जाए, तो इससे न सिर्फ त्वचा काली पड़ती है, बल्कि स्किन से जुड़ी कई समस्याएं भी शुरू हो सकती हैं।

चेहरे पर जमी डेड स्किन को हटाने के लिए बाज़ार में बहुत सारे सॉल्यूशन मिलते हैं। लेकिन इसको हटाने के लिए स्क्रब सबसे बेहतरीन माना जाता है। बाज़ार से महंगा स्क्रब खरीदने की बजाए आप घर पर भी स्क्रब तैयार कर सकते हैं। सबसे पहले एक कप में थोड़ा ब्राउन शुगर लें, फिर इसमें चीनी और तेल मिला लें और उसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज़ करें। फिर इसे थोड़ी देर ऐसे ही लगे रहने दें, फिर से गुनगुने पानी इसे धो लें। आप हफ्ते में एक या दो बार इस स्क्रब को अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

पपीते से स्क्रब

सबसे पहले पपीते को मिक्सी में या किसी अन्य तरीके से हल्का सा पीस लें। फिर इसमें ओट्स पीसकर मिला लें। इसमें थोड़ा बादाम का तेल भी मिला लिया जाए, बस आपका स्क्रब तैयार हैं, लेकिन इसे चेहरे पर लगाने और इसकी मालिश करने से पहले मुंह धो लें। अब इससे चेहरे पर लगाकर सर्कुलर मोशन में  हल्की मालिश करें। थोड़ी देर स्क्रबिंग करने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

नमक का स्क्रब

थोड़ा सा नमक लें और इसमें नारियल तेल और लैवेंडर ऑयल में मिला लें। आपका स्क्रब तैयार हो गया। अब इस स्क्रब से चेहरे पर मसाज करें। 2-3 मिनट तक धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में मसाज करने के बाद चेहरा गुनगुने पानी से धो लें।

डेड स्किन से पीछा छुड़ाने के लिए स्क्रब सबसे बेहतरीन तरीका है। लिहाजा कम से कम 15 दिन में एक बार चेहरा स्क्रब जरुर करें।

  • Related Posts

    New Year special-नयें साल में अपनाएं ५ शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां और मसाले

    नव वर्ष २०२२ की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ,अगर आप भी नववर्ष में अपनाना चाहते है कुछ बेहतर और प्राकृतिक तो आयुर्वेद इसके लिए एक अच्छा विकल्प है। आयुर्वेद एक पारंपरिक…

    A Du==्िनिननई दिल्ली gnfnबरीबरी

    D

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Ladakh Becomes India’s First 100% Organic Union Territory: A Major Milestone After Sikkim

    Ladakh Becomes India’s First 100% Organic Union Territory: A Major Milestone After Sikkim

    Why Do You Have Dental Problems Even After Brushing? Ayurvedic Tips for Healthy Teeth and Gums

    Why Do You Have Dental Problems Even After Brushing? Ayurvedic Tips for Healthy Teeth and Gums

    Cinnamon for Diabetes: Benefits, Ayurveda & Blood Sugar

    • By एसk
    • October 19, 2026
    • 49 views
    Cinnamon for Diabetes: Benefits, Ayurveda & Blood Sugar

    Uttana Mandukasana: Benefits, Steps and Yoga Guide

    Uttana Mandukasana: Benefits, Steps and Yoga Guide

    Bajra Benefits in Winter: Nutrition, Health Benefits and Ayurvedic Uses

    Bajra Benefits in Winter: Nutrition, Health Benefits and Ayurvedic Uses

    Yoga for Mental Well-being

    • By एसk
    • October 13, 2026
    • 215 views
    Yoga for Mental Well-being