International Yoga Day: मैसूर में लोगों के साथ योग करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

International Yoga Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को देशवासियों से ‘‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’’ (International Yoga Day) को सफल बनाने की अपील (Appeal) की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कल यानी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, इस बार ये आयोजन ‘मानवता के लिए योग’ की थीम पर आधारित होगा।  आइए, हम सब मिलकर इसे सफल बनाएं एवं योग की लोकप्रियता को और अधिक बढ़ाएं।

मोदी सरकार आने के बाद से ही भारत योग को दुनियाभर में प्रचारित और प्रसारित करने में लगा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से 21 जून को विश्व योग दिवस के तौर पर मान्यता भी मिली है। इस दिन हर साल प्रधानमंत्री मोदी खुद सार्वजनिक तौर पर योग करते हैं और लोगों को योग करने के लिए प्रेरित करते हैं।

मोदी आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले योग दिवस के मद्देनजर पिछले कुछ दिनों से योग के विभिन्न फायदों के बारे में लोगों को खुद बता रहे है। इस बार 21 जून को आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को पहली बार मनाया गया था।

मैसूर पैलेस में मोदी करेंगे योग

पीएम मोदी (PM Narendra Modi) इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के मौके पर कर्नाटक (Karnataka) के मैसूर पैलेस (Mysore Palace) मैदान में योग करेंगे, इस सार्वजनिक कार्यक्रम (Group Yoga Programme) में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे।  

  • Related Posts

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    The Ministry of AYUSH is encouraging Panchayats, RWAs, and corporates to join the Yoga Park Portal initiative. The program aims to convert sections of public parks into Yoga and Wellness…

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा

    Explore the spiritual significance of Panch Kedar in Uttarakhand’s Garhwal Himalayas. Discover the Mahabharata connection, Lord Shiva’s divine forms, karma liberation, and the path to moksha. उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा

    आयुष मंत्रालय ने लॉन्च किया Ayush Anudan Portal

    आयुष मंत्रालय ने लॉन्च किया Ayush Anudan Portal

    High blood pressure: साइलेंट किलर से सावधान, आयुर्वेदिक जीवनशैली से कैसे करें बचाव?

    High blood pressure: साइलेंट किलर से सावधान, आयुर्वेदिक जीवनशैली से कैसे करें बचाव?

    Neem benefits in Ayurveda: आयुर्वेद का अमृत वृक्ष

    Neem benefits in Ayurveda: आयुर्वेद का अमृत वृक्ष

    जंगली फल लसोड़ा है आयुर्वेदिक चमत्कारों से भरपूर

    जंगली फल लसोड़ा है आयुर्वेदिक चमत्कारों से भरपूर