Jharkhand : झारखंड में योजना का हुआ आरंभ, स्वास्थ्य क्षेत्र में सुविधा मिलेगी

jharkhand govt working hard for medical facilities : झारखंड रांची में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अधिक से अधिक निवेश हो सके , इसके लिए सरकार दिन रात काम कर रही है. लोगों को अपने ही इलाके में अच्छी से अच्छी चिकित्सा सुविधा मिल सके , यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. 

रांचीः झारखंड (Jharkhand ) राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अधिक से अधिक निवेश हो, इसके लिए सरकार दिन रात काम कर रही है. लोगों को अपने ही राज्य में अच्छी चिकित्सा (Medical Facilities ) सुविधा मिले, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता (Priority) है. सरकार ने हाल ही में आयुर्वेद (Ayurved ), योग(Yoga ) और प्राकृतिक चिकित्सा,(Natural Medication ) यूनानी, (Yunani )सिद्ध और होम्योपैथी (Homeopathy )(आयुष) की नियुक्ति की है. इससे झारखंड में रहने वाले लोगों को काफी लाभ (Benefit ) मिलेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren )की मौजूदगी में इसका शुभारंभ झारखंड सरकार और सत्य साई हार्ट हॉस्पिटल (Satya sai heart Hospital ) राजकोट और अहमदाबाद के साथ एमओयू (एमओयू )(mou) किया गया.

स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य के लिए आज का दिन रहेगा ऐतिहासिक 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने (Hemant Soren ) ने कहा कि आज बड़े पैमाने पर आयुष (Ayush ) में नियुक्ति हुई है. यूनानी चिकित्सा पद्धति एक ऐसी तकनीक है, जो लंबे समय से चली आ रही है. आज का दिन राज्य के लिए स्वास्थ्य (Health ) के क्षेत्र में ऐतिहासिक (Historical ) दिन है ,जब बड़े पैमाने पर नियुक्ति हुई है. झारखंड के रहने वाले लोग, जिनकी संख्या सबसे अधिक है, आदिवासी बहुल राज्य है, राज्य अलग होने का बाद थोड़ा सा इस राज्य में शहरी करण का एक चेहरा देखने को मिल रहा है. एक वक्त था जब रांची का बाईपास इलाका भी वीरान और सन्नाटे से भरा होता है, यहां के लोगों का प्रकृति से हमेशा से जुड़ाव रहा है. प्राकृतिक व्यवस्था के माध्यम से ही लोग इलाज करते थे. आज के दिन भी कई ऐसे चीजें दुनिया के सामने पड़ी है जो हमारे सामने चुनौती है. आज एक नई पीढ़ी आयुष की व्यवस्था को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है और राज्य सरकार ने 217 लोगों को सरकार का अंग बनाया है.

लोगों के बेहतर इलाज के लिए सरकार कर रही प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से कई तकलीफ देह खबरें भी ग्रामीण क्षेत्र से देखने और सुनने को मिलती है. ये नियुक्ति उसमें सहायक होगा.  राज्य में आयुर्वेद ,यूनानी और होमियो पैथी की पढ़ाई कहां हो रही अभी तक लोगों को बहुत जानकारी नहीं रहती है. राज्य सरकार स्वास्थ्य को लेकर सर खपाती रहती है फिर भी समाधान नहीं निकलता है. नई नियुक्ति में उस चुनौती को स्वीकार करना होगा. राज्य सरकार बेहतर करने वाले को 15 हजार रुपए प्रति महीने इंसेंटिव देने का निर्णय लिया है. इस क्षेत्र में शिक्षा के लिए भी राज्य सरकार बेहतर शुरुआत करेगी.

राज्य के युवाओं को मिलेगी आयुष की पढ़ाई
बता दें कि राज्य के युवाओं को आयुष की पढ़ाई दी जाएगी. राज्य सरकार कोशिश करेगी आयुष की पढ़ाई इसी राज्य में बेहतर तरीके से हो और यहां के छात्रों को इसका लाभ मिले. इसके साथ ही सत्य साई हार्ट हॉस्पिटल के साथ जो एम ओ यू हुआ है वहां राज्य के बच्चे और वयस्क को मुफ्त चिकित्सा दी जायेगी. राज्य सरकार वहां तक मरीजों को पहुंचाने का काम करेगी और इसके लिए मरीज को 10 हजार रुपए आने जाने के लिए देगी. आज के दिन स्वास्थ्य की समस्या विकराल रुप लेने जा रही है.  स्वस्थ रहना आज के दिन बड़ी चुनौती है. ग्रामीण क्षेत्र के भी बेहतर चिकित्सा देना राज्य सरकार का लक्ष्य है.

  • Related Posts

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    cool-wellcation-ayurveda-summer-travel

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    A grand statue of Maharishi Sushruta, regarded as the Father of Surgery, has been installed at the Royal College of Surgeons of Edinburgh. The recognition highlights ancient India’s pioneering contributions…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    • By एसk
    • June 25, 2026
    • 108 views
    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए  विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    • By एसk
    • June 16, 2026
    • 101 views
    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा