Ashwagandha के स्वास्थ्य पर असर को लेकर प्लांट बोर्ड चला रहा है विशेष अभियान

Health benifits of Ashwagandha: आयुर्वेदिक औषधी अश्वगंधा (Ayurvedic medicine Ashwagandha) के गुणों को लोगों तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय औषधी प्लांट बोर्ड (National Medicinal Plant Board) एक विशेष अभियान चलाए हुए है, जिसमें वो राज्यों के औषधीय प्लांट बोर्ड और अन्य संगठनों से मिलकर अश्वगंधा को लेकर वहां कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इन कार्यक्रमों में आम लोगों के अलावा किसान संगठनों (farmer organizations) को भी बुलाया जा रहा है ताकि किसान भी इसकी खेती करें। दरअसल अश्वगंधा की मांग बाज़ार में बहुत ज्यादा है, जबकि इसकी खेती में बहुत ज्य़ादा बढ़ोतरी फिलहाल नहीं हो रही है, इसलिए किसानों को भी इस अभियान में शामिल किया जा रहा है।

हाल ही में इसी अभियान के तहत आंध्रप्रदेश के तिरुपति में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बोर्ड के अश्वगंधा रिसर्च अधिकारी जितेंद्र कुमार वैश्य ने भी हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में अश्वगंधा के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर के बारे में लोगों को बताया। अश्वगंधा का नाम ही इसके प्रमुख गुण को दर्शाता है। इसका मतलब होता है कि अश्व की गंध यानि इसको खाने से घोड़े की तरह शक्ति मिलती है। कार्यक्रम में आए किसानों को इसमें अश्वगंधा की मार्केटिंग के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही किसान किस तरह से इसकी उपज में वैल्यू एडिशन कर उससे ज्य़ादा कमाई कर सकते हैं, इसकी जानकारी भी ली गई। इस कार्यक्रम में आए लोगों को अश्वगंधा और अन्य औषधीय प्लांट्स के जरिए अपना कारोबार खड़ा करने के बारे में भी जानकारी दी गई।

  • Related Posts

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Union AYUSH Minister Prataprao Jadhav has urged citizens to take the “Yoga 365” pledge, emphasizing that yoga should not be limited to International Yoga Day but become an integral part…

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    The Ministry of AYUSH is encouraging Panchayats, RWAs, and corporates to join the Yoga Park Portal initiative. The program aims to convert sections of public parks into Yoga and Wellness…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    • By एसk
    • June 16, 2026
    • 22 views
    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा

    पंच केदार: मोक्ष, तपस्या और भगवान शिव के दिव्य स्वरूपों की अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा

    आयुष मंत्रालय ने लॉन्च किया Ayush Anudan Portal

    आयुष मंत्रालय ने लॉन्च किया Ayush Anudan Portal

    High blood pressure: साइलेंट किलर से सावधान, आयुर्वेदिक जीवनशैली से कैसे करें बचाव?

    High blood pressure: साइलेंट किलर से सावधान, आयुर्वेदिक जीवनशैली से कैसे करें बचाव?