Medicinal Plants: घरों में तीन पौधे लगाएं, डॉक्टर से मुक्ति पाएं

Medicinal Plants: भारत में हज़ारों सालों से घरों के आंगन में तुलसी और दूसरे औषधीय पौधे या पेड़ लगाने की परंपरा रही है। आयुर्वेद में बड़े पेड़ों से लेकर जमीन पर एक इंच तक उगने वाली घास और अन्य प्लांट्स तक के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया है। लेकिन कई बार बहुत सारे लोग इन प्लांट्स के बारे में जानते हुए भी इनसे दूरी बनाते हैं। आज हम आपको तीन ऐसे प्लांट्स के बारे में बता रहे हैं, जिनके जरिए से हम अपनी बहुत सारी बीमारियों को कम कर सकते हैं।

 Medical plants subsidy: औषधीय पौधों की उपलब्धता के लिए योजना

घर चाहे कितना ही छोटा क्यों न हो, लेकिन उसमें कुछ गमले जरुर लगाए जाने चाहिए। भारत में भी लगभग हर घर में पौधे लगे हुए दिखते ही हैं।  भारत में शायद ही आपने कोई ऐसा घर देखा होगा जिसमें एक भी पौधा नहीं लगा हो। घरों के आस-पास पौधे लगाना बहुत पुराने समय से चलता आ रहा है। इसमें कुछ तो घरों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए होते हैं, लेकिन कुछ विशेष गुणों वाले पौधे भी लगाए जाते रहे हैं। हालांकि एलोपैथिक दवाओं के आने के बाद से लोगों ने अपने घरों में औषधीय पौधे लगाने जरुर कम कर दिए थे, लेकिन कोरोना के बाद इन पौधों के प्रति लोगों में फिर जागरुकता बढ़ी है।

हम आपको बताते हैं कि घर के आंगन या घर के बाहर कौन का पौधा आपको क्या फायदा पहुंचा सकता है।


नीम

  • शरीर को ठंडा रखता है।
  • पेट के पाचन सिस्टम को बेहतर बनाता है।
  • शरीर की थकान दूर करता है।
  • अगर चोट लग जाए तो उसको साफ करने से घाव जल्दी भर जाता है।
  • त्वचा संबंधित परेशानियों में फायदेमंद।
  • अगर आपको डायबिटीज है तो नीम के पत्ते आपको इस बीमारी से राहत दिला सकते हैं।

अजवाइन

  • भारत में हज़ारों सालों से पाचन सिस्टम को बेहतर बनाता है।
  • अजवाइन भूख में सुधार करता है, इसका पौधा घर में लगाने से ये आपके पेट संबंधी बीमारियों में काम आएगा।
  • अगर बुखार हो तो उसमें भी ये पौधा फायदेमंद होता है।
  • कफ की समस्या में भी ये पौधा उपयोगी होता है
  • अगर आपको सरदर्द है तो ये उसमें राहत दिलाता है।

तुलसी

  • ख़ासी और कफ की समस्या में उपयोगी।
  • पेट में कीड़े हो तो तुलसी के पत्तों का रस इस परेशानी को ठीक करता है।
  • भूख और खाने के स्वाद में सुधार करता है।
  • पेट की पाचन शक्ति को सुधारता है।
  • अस्थमा और सांस की बीमारियों में राहत पहुंचाता है।
  • चेहरे की त्वचा के दाग धब्बों और अन्य बीमारियों के लिए फायदेमंद।
  • Related Posts

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    Union Ayush Minister Prataprao Jadhav launched CCRAS-PARAMPARA, Ayur-Dict app, and new digital research platforms to strengthen evidence-based Ayurveda, promote AI-driven research, and position India as a global Ayurveda and wellness…

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    Dr. Ashok Kumar Varshney, National Organizing Secretary of Aarogya Bharti, emphasizes the organization’s commitment to preventive healthcare and holistic well-being based on ‘From Illness to Wellness to Happiness’. अखिल भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    Ayurveda research के जरिए भारत बनेगा wellness का ग्लोबल हब

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    आरोग्य भारती का मुख्य आधार प्रिवेंटिव हेल्थकेयर: डॉ. अशोक वार्ष्णेय

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    • By एसk
    • June 25, 2026
    • 136 views
    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए  विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    • By एसk
    • June 16, 2026
    • 120 views
    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड