Arhar Dal : अरहर दाल के साथ गलती से भी न खाए ये चीज़े

अरहर दाल (Arhar Dal) में हमें कई पोषक तत्व मिलते हैं. इसके बावजूद इसका सेवन करते हुए हमें कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. 

नई दिल्ली: भारत में दाल हमारे भोजन का सबसे बड़ा स्रोत है. इससे हमें प्रोटीन समेत कई प्रकार के तत्व मिलते हैं. जिससे हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है.

अरहर दाल में मिलते हैं पोषक तत्व

अगर बात अरहर यानी तूअर दाल (Arhar Dal) की करें तो यह हरेक घर में बनने वाली सामान्य डिश है. पीले रंग की इस दाल को खाने से हमारे शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं. इसमें प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं. अरहर की दाल कॉलेस्ट्रॉल फ्री होने के साथ ही प्रोटीन और फाइबर का भी बहुत बड़ा स्रोत है. 

दाल खाते समय इन बातों का रखें ध्यान

आयुर्वेद (Ayurveda) के अनुसार अरहर की दाल (Arhar Dal) का सेवन करते समय हमें कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. हमें अरहर की दालों को ऐसी चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए. जिनके सेवन से हमारे शरीर को नुकसान हो सकता है. आइये जानते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं, जो अरहर के साथ खाने से हमें नुकसान पहुंचा सकती हैं. 

दाल और मीट एक साथ न खाएं 

अरहर की दाल (Arhar Dal) और मीट दोनों में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. आयुर्वेद के अनुसार दोनों को साथ लेने से पाचन क्रिया पर ज़्यादा ज़ोर पड़ता है. जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. 

हमें बींस वाली चीजें जैसे राजमा, चने की दाल, उड़द-मूंग की दाल , चना आदि का सेवन कुछ चीजों के साथ नहीं करना चाहिए. इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है. 

दाल खाकर तुरंत दूध न पिएं

अरहर की दाल (Arhar Dal) का सेवन करने के तुरंत बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे पेट में गैस बनती है और पाचन तंत्र पर भी ज्यादा जोर पड़ता है. जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. अरहर की दाल के साथ दही का सेवन भी नहीं करना चाहिए.

पनीर के साथ न खाएं दाल

अरहर (Arhar Dal) में अधिक मात्रा में  प्रोटीन  जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. वहीं दूसरी ओर पनीर में भी बड़ी मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम मिलता है. इसके अलावा, फासफोरस, जिंक विटामिन ए, राइबोफ्लेविन और विटामिन बी2 जैसे पोषक तत्त्व भी पाए जाते हैं. ऐसे में अधिक मात्रा में दोनों का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है. 

दाल में न मिक्स करें अंडा 

कई लोग कुछ नया व्यंजन बनाने के लिए अरहर की दाल (Yellow Arhar Lentil) में अंडे का इस्तेमाल करते हैं. दोनों का एक साथ सेवन करने से फूड पॉइजनिंग हो सकती है. इससे उल्टी, दस्त और पेट दर्द की परेशानी भी हो सकती है. 

  • Related Posts

    Uttana Mandukasana: Benefits, Steps and Yoga Guide

    Discover Uttana Mandukasana benefits, including shoulder flexibility, chest expansion, better posture and breathing awareness, with safe practice tips. New Delhi: Yoga plays an important role in promoting physical fitness, flexibility…

    Bajra Benefits in Winter: Nutrition, Health Benefits and Ayurvedic Uses

    Discover the health benefits of bajra (pearl millet) in winter, its nutritional value, digestive benefits, and traditional Ayurvedic uses in India. As winter approaches in India, traditional foods such as…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Cinnamon for Diabetes: Benefits, Ayurveda & Blood Sugar

    • By एसk
    • October 19, 2026
    • 13 views
    Cinnamon for Diabetes: Benefits, Ayurveda & Blood Sugar

    Uttana Mandukasana: Benefits, Steps and Yoga Guide

    Uttana Mandukasana: Benefits, Steps and Yoga Guide

    Bajra Benefits in Winter: Nutrition, Health Benefits and Ayurvedic Uses

    Bajra Benefits in Winter: Nutrition, Health Benefits and Ayurvedic Uses

    Yoga for Mental Well-being

    • By एसk
    • October 13, 2026
    • 114 views
    Yoga for Mental Well-being

    Navratri Fasting Benefits: What Ayurveda Says About Health

    Navratri Fasting Benefits: What Ayurveda Says About Health

    Pitru Paksha and Mental Peace: What Ayurveda Says About Ancestral Rituals

    Pitru Paksha and Mental Peace: What Ayurveda Says About Ancestral Rituals