World Ayurveda Congress के लिए मांगे गए रिसर्च पेपर्स

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 12 से 15 दिसंबर के बीच होने वाली वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो के लिए रिसर्च पेपर मांगे गए हैं। वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के इस एडिशन में दुनिया भर से आयुर्वेद को जानने वाले और प्रेक्टिस करने वाले विशेषज्ञ एकत्र होंगे। इस कांग्रेस में आयुर्वेद संमिता और सिद्धांत के साथ-साथ आयुर्वेद फॉर पब्लिक हेल्थ जैसे 25 विषयों पर पेपर मांगे गए हैं। पेपर्स को जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 है। पेपर सिलेक्ट होने के बाद फाइनल पेपर्स 10 सितंबर तक जमा कराए जाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:

कांग्रेस की ओर से मांगे गए रिसर्च पेपर में जो पेपर सबसे बेहतर होंगे, उनको पब्लिश किया जाएगा। साथ ही साथ इस कांग्रेस में आयुर्वेद को लेकर डिस्कशन भी होंगे। इस कांग्रेस में 50 देश से लगभग 5000 प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ-साथ यहां पर 600 तकनीकी सेशन 25 इंटरनेशनल एकेडमिक्सिन भी अपनी बात इस कांग्रेस में रखेंगे।

देश की देश में पहली बार वर्ल्ड आयुर्वेदिक कांग्रेस 2002 में कोच्चि में आयोजित की गई थी। उसके बाद पुणे, जयपुर, बेंगलुरु, भोपाल, दिल्ली, कोलकाता और अहमदाबाद जैसे शहरों में भी इस आयुर्वेद के सबसे बड़े सेमिनार का आयोजन हो चुका है। आयुष मंत्रालय के तहत आयोजित होने वाले इस कांग्रेस में हर साल बड़ी संख्या में आयुर्वेद से संबंधित लोग शामिल होते हैं। आयुर्वेद के विशेषज्ञ इस कांग्रेस में आयुर्वेद को आगे बढ़ाने और उसे ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के बारे में भी चर्चा करते हैं।

  • Related Posts

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    cool-wellcation-ayurveda-summer-travel

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    A grand statue of Maharishi Sushruta, regarded as the Father of Surgery, has been installed at the Royal College of Surgeons of Edinburgh. The recognition highlights ancient India’s pioneering contributions…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    • By एसk
    • June 25, 2026
    • 108 views
    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए  विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    • By एसk
    • June 16, 2026
    • 101 views
    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा